- क्रिकेट न्यूज़
- News
- FIFA WORLD CUP 2026 SPAIN BEAT SAUDI ARAB 4-0 TO REACH TOP OF THE TABLE
FIFA WORLD CUP: सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर चोटी पर पहुंचा स्पेन, ओयारजाबल ने किए दो गोल
अटलांटा: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी. स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई. यामल ने एक गोल किया और कई अच्छे मौके बनाए, जबकि ओयारजाबल ने दो...
Published On Jun 22, 2026, 08:49 AM IST
Last UpdatedJun 22, 2026, 08:49 AM IST
अटलांटा: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी. स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई. यामल ने एक गोल किया और कई अच्छे मौके बनाए, जबकि ओयारजाबल ने दो गोल दागे.
केप वर्डे के खिलाफ पहले मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलने वाली स्पेन की टीम सऊदी अरब के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दी. स्पेन ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और सऊदी अरब को अपने मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी लामिन यामल पर हर किसी की निगाहें थीं, जिन्हें शुरुआती एकादश में जगह दी गई थी. मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने शानदार कौशल से दर्शकों का दिल जीता. उनकी गति और ड्रिब्लिंग ने सऊदी अरब के डिफेंडरों को लगातार परेशान किया.
स्पेन का पहला गोल 10वें मिनट में आया. डैनी ओल्मो ने बाईं ओर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर यामल ने शानदार तरीके से स्लाइड करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. यह टूर्नामेंट में उनका पहला गोल था. इस गोल से स्पेन का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने लगातार हमले जारी रखे. मैच के 30वें मिनट में स्पेन की बढ़त को एमेरिक लापोर्टे ने दोगुना किया. डैनी ओल्मो के कॉर्नर पर एमेरिक लापोर्टे ने हेडर लगाया. गेंद बॉक्स के अंदर ओयारजाबल के पास पहुंची और उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे गोल में तब्दील कर दिया.

इसके सिर्फ तीन मिनट बाद स्पेन ने एक और शानदार टीम गोल किया. सऊदी अरब के डिफेंस के ऊपर से आए लंबे पास को मार्क कुकुरेला ने बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गेंद को आगे बढ़ाया. इसके बाद डैनी ओल्मो ने मौका बनाते हुए गेंद ओयारजाबल को पास की, जिन्होंने शानदार वॉली लगाकर अपना दूसरा और स्पेन के लिए मैच का तीसरा गोल किया.
पहले हाफ में 3-0 की बढ़त लेने के बाद स्पेन पूरी तरह नियंत्रण में था. दूसरे हाफ की शुरुआत में कोच लुइस डे ला फुएंते ने यामल और ओयारजाबल को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुला लिया. इसके बावजूद स्पेन का दबदबा बना रहा. दूसरे हाफ में स्पेन को चौथा गोल तब मिला, जब डैनी ओल्मो ने कॉर्नर से आई गेंद पर शानदार वॉली लगाई.
सऊदी गोलकीपर ने उनके शॉट को रोक लिया, लेकिन गेंद की दिशा सऊदी खिलाड़ी हसन अल्ताम्बकती से टकराकर बदल गई और अपने ही गोल में चली गई. इसके बाद भी स्पेन ने सऊदी अरब के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच को 4-0 से अपने नाम किया. इस जीत के साथ स्पेन के दो मैचों में चार प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है.
एजेंसी- आईएएनएस