- क्रिकेट न्यूज़
- News
- fifa World Cup 2026 Z Network 95 percent ad slots full 22 brand partners
'Z' पर फीफा का जलवा: क्वार्टर फाइनल से पहले ही 95% विज्ञापन स्लॉट बुक
22 से ज्यादा बड़े ब्रांड टीवी और Zee5 के जरिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े हैं, नॉकआउट मुकाबलों में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 20–25 लाख रुपये तक पहुंच गई है.
Published On Jul 09, 2026, 09:29 PM IST
Last UpdatedJul 09, 2026, 09:29 PM IST
ZEE
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब क्वार्टर फाइनल स्टेज तक पहुंच चुका है. 10 जुलाई से क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी. जैसे जैसे यह टूर्नामेंट बढ़ता जा रहा है, इसे लेकर फैंस का क्रेज भी बढ़ रहा है. भारतीय दर्शकों के साथ- साथ विज्ञापन कंपनियां भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रही है, जिससे इस टूर्नामेंट का व्यावसायिक महत्व भी बढ़ रहा है. भारत में टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट से जुड़े Z नेटवर्क ने दावा किया है कि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से पहले उसके 95 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम विज्ञापन स्लॉट बुक हो चुके हैं.
इस बार 22 से ज्यादा बड़े ब्रांड टीवी और Zee5 के जरिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े हैं. यही नहीं नॉकआउट मुकाबलों में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 20–25 लाख रुपये तक पहुंच गई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 पर भी एडवटाइजर्स की सक्रियता लगातार बढ़ रही है.
डिजिटल माध्यमों पर भी कंपनियों ने रुचि दिखाई: संदीप मेहरोत्रा
Z Entertainment Enterprises के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संदीप मेहरोत्रा ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने ब्रांड्स को बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया है. उनके मुताबिक, सिर्फ टीवी विज्ञापन ही नहीं बल्कि डिजिटल माध्यमों पर भी कंपनियों ने व्यापक रुचि दिखाई है. इससे ब्रांड्स को बेहतर टारगेटिंग, इंटरैक्टिव कैंपेन और उपभोक्ताओं तक अधिक प्रभावी पहुंच बनाने में मदद मिल रही है.
लॉर्ड्स टेस्ट में जीत क्यों है जरूरी, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब
कंपनी के मुताबिक,इस बार पारंपरिक विज्ञापन मॉडल से आगे बढ़ते हुए अलग-अलग ब्रांड्स के लिए कस्टमाइज्ड क्रॉस-प्लेटफॉर्म मार्केटिंग समाधान तैयार किए हैं. लाइव स्पोर्ट्स, कनेक्टेड टीवी, सोशल मीडिया और डिजिटल एंगेजमेंट को एक साथ जोड़कर ब्रांड्स को और व्यापक किया गया है.
22 बड़े ब्रांड्स बने हिस्सा
इस बार Z के साथ 22 से ज्यादा प्रमुख ब्रांड टूर्नामेंट का हिस्सा बने हैं. इनमें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्सवियर, फैशन, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, ट्रैवल, रियल एस्टेट, पेंट्स, ऑयल एंड एनर्जी और एजुकेशन सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.