• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • Fifa World Cup: स्पेन ने तोड़ा अर्जेटीना का सपना, दूसरी बार जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब

Fifa World Cup: स्पेन ने तोड़ा अर्जेटीना का सपना, दूसरी बार जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब

फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना ने 1-0 से हरा दिया. फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के लिए गोल डाला.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 19, 2026, 11:45 PM IST

Published On Jul 19, 2026, 11:45 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2026, 11:45 PM IST

Fifa 2026 final

Fifa 2026 final

Fifa World Cup final 2026: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना ने 1-0 से हरा दिया. फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के लिए गोल डाला.

इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका. इससे पहले 2010 में स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गोल डाला. इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले मौके का फायदा उठाया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने अपना दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब जीता, इससे पहले उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका में यह खिताब जीता था.

Follow Updates here:

Fifa World Cup: स्पेन ने तोड़ा अर्जेटीना का सपना, दूसरी बार जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब

Fifa World Cup: स्पेन ने तोड़ा अर्जेटीना का सपना, दूसरी बार जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब.

Fifa World Cup final 2026 Live: स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में किया गोल

Fifa World Cup final 2026 Live: स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में किया गोल. फेरान टोरेस ने किया गोल.

Fifa World Cup final 2026 Live: 90 मिनट का खेल खत्म, अब एक्स्ट्रा टाइम में होगा फैसला

Fifa World Cup final 2026 Live: 90 मिनट तक गोलरहित रहा मुकाबला, अब एक्स्ट्रा टाइम में होगा फैसला. स्पेन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है.

Fifa World Cup final 2026 Live: दूसरा हाईड्रेशन ब्रेक, अब तक दोनों टीमों का नहीं खुला है खाता

Fifa World Cup final 2026 Live: दूसरा हाईड्रेशन ब्रेक, अब तक दोनों टीमों का नहीं खुला है खाता

Fifa World Cup final 2026 Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू, स्पेन ने किया अटैक

Fifa World Cup final 2026 Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू, स्पेन ने किया अटैक.

Fifa World Cup final 2026 Live: हाफ टाइम तक गोलरहित रहा मुकाबला, स्कोर 0-0

Fifa World Cup final 2026 Live: हाफ टाइम तक गोलरहित रहा मुकाबला, स्कोर 0-0.

Fifa World Cup final 2026 Live: मार्टिनेज को मिला येलो कार्ड

Fifa World Cup final 2026 Live: मार्टिनेज को मिला येलो कार्ड. 40 मिनट के खेल के बाद भी अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी है.

Fifa World Cup final 2026 Live: हाईड्रेशन ब्रेक

Fifa World Cup final 2026 Live:  पहला हाईड्रेशन ब्रेक. स्कोर 0-0. यमाल के शुरुआती शॉट के अलावा दोनों तरफ से अब तक गोल की कोशिश नहीं की गई है.

Fifa World Cup final 2026 Live: स्पेन को मिला मैच का पहला कॉर्नर

स्पेन की टीम को मैच का पहला कॉर्नर मिला है, स्पेन ने मैच का अपना पहला कॉर्नर किक लिया, जो बैक पोस्ट पर ओल्मो के पास पहुंचा, मगर जब तक वह शॉट ले पाते, रोमेरो ने उनसे गेंद छीन ली.

Fifa World Cup final 2026 Live: यमाल ने गंवाया गोल का चांस

Fifa World Cup final 2026 Live: यमाल ने गंवाया गोल का चांस. स्पेन ने अपने पहले ही अटैक में आक्रामक तेवर दिखाया. यमाल का डिफ्लेक्टड पास ओल्मो के पास पहुंचा. जिन्होंने उसे वापस तेज़ी से आगे बढ़ रहे यमाल की तरफ़ वापस दिया. यमाल के शॉट का रास्ता थोड़ा बदला, लेकिन एमी मार्टिनेज़ ने दाईं ओर डाइव लगाकर उसे रोक लिया

Fifa World Cup final 2026 Live: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू

Fifa World Cup final 2026 Live: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू.  अर्जेंटीना में तीन बदलाव हुए हैं. अर्जेंटीना ने गिउलिआनो शिमोन, लिएंड्रो पेरेडेस और नहुएल मोलिना के स्थान पर रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज और गोंजालो मोंटिएल को शामिल किया है

Fifa World Cup final 2026 Live: लगातार दूसरे खिताब पर अर्जेंटीना की नजरें, मेसी करेंगे कमाल !

फीफा विश्‍व कप 2026 के फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्‍पेन से होगा. यह मुकाबला न्यूजर्सी स्टेडियम में होगी. दोनों टीम 60 साल बाद विश्व कप में टकरा रही हैं. 39 दिन और 103 मैच के इंतजार के बाद आज देर रात फुटबॉल को नया चैंपियन मिल जाएगा. भारतीय समयानुसार 20 जुलाई को 12.30 AM से मैच की शुरुआत होगी.

Editor's Pick