Fifa World Cup: कोलंबिया ने हासिल किया राउंड ऑफ 16 का टिकट, घाना को 1-0 से दी मात

राउंड ऑफ 16 में अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से 8 जुलाई को वैंकूवर में होगा. स्विट्जरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट हासिल किया है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 04, 2026, 04:45 PM IST

Published On Jul 04, 2026, 04:45 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2026, 04:45 PM IST

Colombia

Colombia

कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम में घाना को 1-0 से हराया।

इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने अंतिम 16 का टिकट हासिल कर लिया है. मैच में शुरुआत से ही कोलंबिया ने आक्रामक खेल दिखाया और घाना के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया. टीम को इसका फायदा भी जल्द ही मिला. मैच के 14वें मिनट में जॉन एरियास ने कोलंबिया की ओर से पहला गोल दागा. लुइस जेवियर सुआरेज के असिस्ट पर एरियास ने शानदार गोल दागा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले हाफ में कोलंबिया ने बढ़त को दोगुना करने के कई मौके बनाए. लुइस डियाज ने बॉक्स के अंदर से एक अच्छा शॉट लगाया, लेकिन वह लक्ष्य से चूक गया. वहीं, जोहान मोजिका के हेडर को घाना के गोलकीपर लॉरेंस अती-जिगी ने शानदार तरीके से बचाया, घाना की तरफ से भी कुछ हमले किए गए, लेकिन टीम कोलंबिया के डिफेंस को पहले हाफ में भेदने में नाकाम रही.

Fifa World Cup: नॉकआउट में जीत के बाद फिलिस्तीनी झंडा लहराते नजर आए मिस्त्र के हेड कोच

मैच में रहा कोलंबिया का दबदबा

दूसरे हाफ में भी कोलंबिया का दबदबा बना रहा. 56वें मिनट में लुइस डियाज ने एक और बार गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन यह गोल ऑफसाइड होने के कारण अमान्य घोषित किया गया, इसके बाद भी कोलंबिया ने लगातार हमले जारी रखे, लेकिन टीम को दूसरा गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी. घाना की टीम पूरे मैच में कोलंबिया की मजबूत डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई, मैच के दौरान घाना का एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लग सका.

fifa
fifa

कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से होगा

अंतिम मिनटों में कोलंबिया ने अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया और डिफेंस को मजबूत बनाए रखा. टीम ने संयम के साथ खेलते हुए घाना को कोई बड़ा मौका नहीं दिया और 1-0 की बढ़त को अंत तक बनाए रखा. राउंड ऑफ 16 में अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से 8 जुलाई को वैंकूवर में होगा. स्विट्जरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट हासिल किया है

Editor's Pick