- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Fight with me in ring sreesanth give open challenge to harbhajan singh gautam gambhir
हरभजन को रिंग में फाइट का चैलेंज, गंभीर को हटाने की मांग; श्रीसंत के बयान से क्रिकेट जगत में मचा बवाल
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को रिंग में उतरकर फाइट करने का ओपन चैलेंज दिया है.
Published On Jun 19, 2026, 03:41 PM IST
Last UpdatedJun 19, 2026, 03:41 PM IST
Sreesanth on Harbhajan and Gambhir: भारत के वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और विवादों के साथ उनका नाता कोई नया नहीं है. हाल ही में इस तेज गेंदबाज ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिसने फिर से क्रिकेट के गलियारों में हलचल फैला दी है. जी हां, भारत के इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है इस इंटरव्यू में उन्होंने हरभजन सिंह, गौतम गंभीर को लेकर ऐसा कुछ कहा है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, श्रीसंत ने हरभजन सिंह को तो सीधे रिंग में फाइट का चैलेंज कर दिया है. वहीं गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच के पद से हटाने की मांग कर दी है.
रिंग में फाइट का दिया चैलेंज
हाल ही में एस श्रीसंत एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत और हरभजन की बॉक्सिंग ग्लब्स की तस्वीर दिखाई जाती है जो एक एड शूट की थी. इस दौरान उनसे आईपीएल 2008 में हरभजन के साथ हुए थप्पड़कांड पर सवाल भी किया गया. इस सवाल पर श्रीसंत ने सीधे तौर पर भज्जी को रिंग में फाइट की चुनौती दे दी. श्रीसंत ने कहा ‘ इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें? क्या इनमें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? साइन करके आ सकते हैं? मैं उनसे पूछ रहा हूं? क्या आपके पास दम है मेरे साथ रिंग में आने की? यह मेरा ओपन चैलेंज है.’
श्रीसंत ने हरभजन सिंह को लेकर आगे कहा, ‘मैं अभी ‘बेयर’ नकल फाइट लीग में हूं. भज्जी मैं आपको चैलेंज देता हूं. आप इतना कमाते हैं मुझे भी कमाने दीजिए. रिंग में आइए. मैं दिल से आपको बुला रहा हूं. अगर आप में थोड़ी भी सेल्फ रिस्पेक्ट है तो एड छोड़िया और सच में रिंग में आइए मैं इंतजार कर रहा हूं.’
गंभीर पर भी श्रीसंत ने साधा निशाना
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा “भारत को ऐसे कोच की जरूरत नहीं है जो खिलाड़ियों को निर्देश मानने के लिए मजबूर करें और न मानने पर उन्हें टीम से बाहर कर दे। धोनी भाई ने भी कभी ऐसा तरीका नहीं अपनाया. टीम को एक मार्गदर्शक की जरूरत है, और माही भाई इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति होंगे.”
रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के चयन को लेकर भी श्रीसंत ने गंभीर पर निशाना साधा और कहा ‘जब आपके पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं, तो एक कोच उन्हें और क्या सिखा सकता है? उनके रन गंभीर से काफी ज्यादा हैं और यही उनके चयन के लिए बहुत है.’