हॉकी: भारत ने ओलिंपिक चैंपियन को हराया, एक बार फिर श्रीजेश रहे हीरो

तोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर बचाकर भारत को ब्रॉन्ज मैडल दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले श्रीजेश यहां भी पूरे रंग में थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 12, 2022, 09:10 AM IST

Published On Jun 12, 2022, 09:10 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2022, 09:10 AM IST

photo hockey india

एंटवर्प: गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने निर्धारित समय के भीतर कई गोल बचाने के बाद रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में एक पेनल्टी स्ट्रोक बचाया जिसकी मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में 5-4 से हरा दिया.

भारतीय टीम 1 -3 से पीछे थी जब आठ मिनट का ही खेल बचा था लेकिन स्कोर 3-3 से बराबर करके मैच को शूटआउट में खींच दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीजेश ने अलेक्जेंडर हेंडरिक्स का शॉट बचाया जो तीसरी पेनल्टी लेने उतरे थे. शूटआउट जब 4 -4 से बराबरी पर था तब आकाशदीप ने गोल करके स्कोर 5-4 कर दिया.

मैच के दौरान श्रीजेश ने कई गोल बचाए लेकिन आखिरी क्वार्टर में बचाए गए दो गोल काफी महत्वपूर्ण साबित हुए.

पहले क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हो सका जिसमें श्रीजेश ने दो शॉट बचाए.

दूसरे क्वॉर्टर की शुरूआत में भारत के लिए शमशेर सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा. बेल्जियम ने तीन मिनट बाद ही सेड्रिक चार्लियर के गोल पर बराबरी की.

तीसरे क्वॉर्टर में साइमन गोनार्ड ने 36वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई. श्रीजेश ने इस बीच दो शॉट और बचाए लेकिन डि केरपेल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढत 3-1 की कर दी.

भारत को मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदला. वहीं जरमनप्रीत ने तीसरा गोल दागा जब भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर वैरिएशन का इस्तेमाल करके बेल्जियम को चकमा दिया.

एजेंसी- भाषा

Editor's Pick