- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Final name of all 10 teams captains for ipl 2022 5283945
IPL 2022: सामने आए सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम, आप भी जानिए...
आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ फैंस के सामने आईपीएल-2022 के सभी कप्तानों के नाम आ गए हैं.
Published On Mar 12, 2022, 07:42 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2022, 07:42 PM IST
Indian Premier League 2022: आईपीएल-2022 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को अपना कप्तान नियुक्त किया है. इसी के साथ इस सीजन के सभी 10 कप्तानों के नाम फैंस के सामने आ चुके हैं. एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कमान में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) छठा टाइटल दिलाने उतरेंगे.
श्रेयस अय्यर को केकेआर की कमान
रिषभ पंत की कमान में बीते सीजन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने शानदार प्रद)र्शन किया था, लेकिन फाइनल में अपनी जगह बना बना सकी. इस सीजन टीम अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी, जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की कमान संभालने जा रहे हैं.
गुजरात संभालेंगे हार्दिक पंड्या, केएल राहुल के पास लखनऊ का दारोमदार
आईपीएल में इस बार दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हैं. इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) का नाम है. गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं, जबकि लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी जा चुकी है. आइए, एक नजर डालते हैं इस सीजन सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम पर…
आईपीएल-2022 में कप्तान (Captains in IPL 2022):
चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स – रिषभ पंत
कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियम्सन
लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल
गुजरात टाइटंस – हार्दिक पंड्या
पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस