×

जानें भारतीय टीम की जीत के बाद क्यों स्टंप्स उखाड़कर ले जाते हैं एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आजकल भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त हैं। भारत को टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को खेलना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 12, 2016 5:12 PM IST

एम एस धोनी © Getty Images
एम एस धोनी © Getty Images

आपने देखा होगा जब भारतीय टीम मैच जीतती है तो अक्सर भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टंप्स उखाड़कर पवेलियन की ओर कदम बढ़ाते हैं। लेकिन धोनी स्टंप्स क्यों उखाड़ते हैं? इस संबंध में पिछले कुछ समय से लगातार बातों का दौर जारी था। लेकिन हाल ही में धोनी ने खुद ही इस संबंध में सफाई दी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक धोनी ने कहा, “मुझे अपना पोस्ट- क्रिकेट प्लान बनाना है। जिन स्टंपों को मैं संग्रहित करता हूं उसमें मैं निशान नहीं बनाता। रिटायरमेंट के बाद मैं मैच देखूंगा और इन स्टंप्स की ओर देखते हुए कहूंगा कि ये उस मैच के स्टंप्स थे। मेरे पास कई स्टंप्स हैं जो मेरी सालों की यादों के लिए काफी हैं।” ये भी पढ़ें: खुलासा! विराट के द्वारा अपने 40 करोड़ रुपए मांगने पर अनुष्का ने किया था ब्रेक अप

लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के स्टंप कलेक्शन की दीवानगी के पीछे यही वजह नहीं है बल्कि वह अपने बचपन के मित्र कुलबिंदर के लिए स्टंप्स कलेक्ट करते हैं। कुलबिंदर जिनके पिता वॉचमैन हैं वह धोनी के स्कूल के दिनों में उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। कुलबिंदर क्रिकेट को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन वह हमेशा चाहते थे कि धोनी क्रिकेट में अपना नाम कमाए। माही के दोस्त कुलबिंदर की माली हालत आजकल ठीक नहीं चल रही है, लेकिन इसके बावजूद वह धोनी से किसी प्रकार की मदद नहीं मांगते।

TRENDING NOW

खबरों के मुताबिक कुलबिंदर जिन्होंने अपने लिए एक छोटा सा घर बनाया है अब चाहते हैं कि धोनी उन्हें 320 स्टंप्स दें। महेंद्र सिंह धोनी आजकल भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त हैं। भारत को टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को खेलना है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 45 रनों से हराया था और इस तरह से टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं। अब ये देखना है दिलचस्प होगा कि वह न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच मात दे पाते हैं कि नहीं।

Tags: