Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 4, 2026 11:44 PM IST

Finn Allen creates History: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 बॉल में सेंचुरी लगाई, इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. उनकी इस पारी से न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में फिन एलेन ने 33 बॉल में 100 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में फिन एलेन ने 10 चौके और 08 छक्के लगाए. यह न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक भी है. फिन एलेन ने ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 46 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था.
फिन एलेन के नाम अब टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. क्रिस गेल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 47 बॉल में अर्धशतक लगाया था.
फिन एलन का यह शतक ना सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक है, बल्कि टी-20 इंटरनेशनल में भी किसी फुल मेम्बर के खिलाफ भी यह सबसे तेज सेंचुरी है. वहीं टी-20 इंटरनेशनल में ज्वाइंट रुप से सबसे तेज तीसरा शतक है.
27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 – मुहम्मद फहाद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
33 – फिन एलन (NZ) बनाम SA, कोलकाता, 2026
33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (NAM) बनाम NEP, कीर्तिपुर, 2024
33 – सिकंदर रजा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
फिन एलेन ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने इस सीजन 20 छक्के लगाए हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के हैं. शिमरन हेटमॉयर (19) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. शिमरन हेटमॉयर ने इसी सीजन 19 छ्क्के लगाए थे.
फिन एलन ने नाबाद 100 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम नाबाद 96 रन बनाने का रिकॉर्ड था.
100* – फिन एलन बनाम SA, कोलकाता, 2026 SF
96* – तिलकरत्ने दिलशान बनाम WI, द ओवल, 2009 SF
89* – विराट कोहली बनाम WI, मुंबई WS, 2016 SF
86* – एलेक्स हेल्स बनाम IND, एडिलेड, 2022 SF
85* – मार्लन सैमुअल्स बनाम ENG, कोलकाता, 2016 फ़ाइनल
85 – केन विलियमसन बनाम AUS, दुबई, 2021, फ़ाइनल
फिन एलन के 8 छक्के टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज़्यादा हैं, इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज़्यादा हैं. फिन एलन के नाम अब टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज़्यादा बाउंड्री कुल 18 (10 चौके, 08 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की है. ब्रेंडन मैकुलम के नाम भी 18 बाउंड्री (11 चौके, सात छक्के) लगाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था.
फिन एलेन के रिकॉर्ड 33 गेंद में नाबाद शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने इस टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को बुधवार को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. एलेन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाकर न्यूजीलैंड को 170 रन के लक्ष्य तक सिर्फ 12.5 ओवर में पहुंचा दिया.
मिचेल सेंटनेर की कप्तानी वाली कीवी टीम ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए साउथ अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया. ऑफ स्पिनर कोल मैकोंची ( एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट ) और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र (चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट ) ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. जवाब में एलेन और टिम सीफर्ट ( 33 गेंद में 58 रन ) ने नौ ओवर में 117 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
