Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 19, 2025 4:35 PM IST

मैच हो रहा है ऑस्ट्रेलिया में, खुशी होगी कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में. असल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 दिसंबर को बिग बैश लीग में पर्थ स्क्राचर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच खेला जा रहा है. और इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर फिन एलन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. असल में केकेआर ने इस नीलामी में न्यूजीलैंड के दो विकेटकीपर्स को खरीदा. एलन और टिम शेपर्ड. एलन को टीम ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीदा. एलन दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे. पर 2021 और 2022 में उन्हें बैंच पर ही बैठना पड़ा.
एलन लंबे-लंबे हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं. और उन्होंने शुक्रवार को भी ऐसी ही बल्लेबाजी की. दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 38 गेंद पर 8 छक्कों की मदद से 79 रन बना लिए. उनका स्ट्राइक-रेट 207.89 का रहा. अपनी पारी में एलन ने तीन चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के खिलाफ उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए. एलन ने 26 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की.
एलन को कूपर कॉनली का भी भरपूर साथ मिला. उन्होंने 37 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. कॉनली ने छह चौके और छह छक्के रहे. इन दोनों की पारी की मदद से पर्थ ने 6 विकेट पर 257 रन का स्कोर बनाया.
बात एलन की करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 25.19 के औसत से 1285 रन बनाए हैं. उन्होंने दो सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं. एलन का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक-रेट 163.37 का है. इस सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के लिए 22 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. इन मैचों में उनका औसत 27.71 का है. वनडे इंटरनेशनल में उनके स्ट्राइक-रेट की बात करें तो यह 93.26 का है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 582 रन बनाए हैं.
सिर्फ टी20 क्रिकेट की बात करें तो एलन ने 162 मुकाबलों की 160 पारियो में 4431 रन बनाए हैं. और उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक-रेट 173.90 का है.
टी20 क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी एलन के नाम है. उन्होंने इसी साल मेजल लीग क्रिकेट में पारी में 19 छक्के लगाए थे. इस मैच में उन्होंने सिर्फ 51 गेंद पर 151 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं जिन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में और साहिल चौहान (एस्टोनिया) के लिए खेलते हुए 18 छक्के लगाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
