फिन एलेन ने पहले आईपीएल शतक से बनाए कई रिकॉर्ड्स, पीछे छूटे कई दिग्गज
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने 32 बॉल में अर्धशतक लगाया और उसके बाद अगली 15 बॉल पर शतक जड़ दिया. उन्होंने 47 बॉल में नाबाद 100 रन की पारी खेली.
Published On May 08, 2026, 11:47 PM IST
Last UpdatedMay 08, 2026, 11:47 PM IST
finn Allen century
Finn Allen records: केकेआर की टीम ने सुनील नरेन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और उसके बाद फिन एलेन (47 बॉल में नाबाद 100 रन) के नाबाद शतक से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की. केकेआर की आईपीएल 2026 में यह चौथी जीत है. दिल्ली कैपिटल्स के 143 रन के टारगेट को केकेआर ने 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. केकेआर की जीत के हीरो रहे फिन एलेन ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.
फिन एलेन ने 47 बॉल में शतक जड़ा. उन्होंन 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 10 छक्के शामिल थे. केकेआर को जीत के लिए दो रन बनाने थे और फिन एलेन 94 रन बनाकर नाबाद थे. फिन एलेन ने छक्का लगाकर ना सिर्फ अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा, बल्कि केकेआर को बड़ी जीत भी दिलाई. एलेन ने इस पारी से बड़ा कारनामा किया है.
केकेआर के लिए जड़ा सबसे तेज शतक
फिन एलेन केकेआर के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सुनील नरेन को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है. वह आईपीएल में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा वह केकेआर के लिए आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर भी पहुंच गए हैं.
आईपीएल में केकेआर के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से):
47 – फिन एलन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
49 – सुनील नारायण बनाम आरआर, कोलकाता, 2024
53 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
आईपीएल में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले बैटर्स:
158* – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
104 – वेंकटेश अय्यर बनाम एमआई, मुंबई (वानखेड़े), 2023
109 – सुनील नारायण बनाम आरआर, कोलकाता, 2024
100* – फिन एलन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले केकेआर के बल्लेबाज:
13-ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2008
11- आंद्रे रसेल बनाम सीएसके चेन्नई 2018
10- फिन एलन बनाम डीसी दिल्ली 2026
IPL 2026: फिन एलेन के शतक से KKR ने लगाया जीत का चौका, DC को मिली सातवीं हार
फिन एलेन ने मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा
फिन एलेन का यह टी-20 में सातवां शतक है. न्यूजीलैंड के लिए टी-20 में सात शतक लगाने के मामले में उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी (सात शतक) की बराबरी कर ली है. उन्होंने मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम छह-छह शतक लगाने का रिकॉर्ड था.
इसके अलावा फिन एलन साल 2026 में एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी बने हैं. इससे पहले उन्होंने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए और टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक लगाया था.