भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है मुंबई के बांगुर नगर थाने में उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी के पिता आर.के. तिवारी ने कांबली और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई है।
सिंगर अंकित तिवारी के पिता आर.के. तिवारी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट करने पर FIR भी दर्ज कराई है। इस FIR के खिलाफ विनोद कांबली ने भी क्रॉस FIR दर्ज कराने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल में जब अंकित के पिता उनके भाई अंकुर तिवारी की बेटी को गेमिंग जोन से लेकर फुड कोर्ट की तरफ जा रहे थे तभी यह घटना हुई। मॉल में लगे CCTV फुटेज में विनोद कांबली की पत्नी आर.के. तिवारी के सिर पर अपने बैग से मारती हुई नजर आ रही है।
खबरों के मुताबिक, जब आर.के. तिवारी अपनी पोती को गेमिंग जोन से फुड कोर्ट की तरफ लेकर जा रहे थे तभी भीड़ में उनका हाथ कथित तौर पर पूर्व क्रिकेटर की पत्नी को टच हो गया। इस मामले में उनकी पत्नी का कहना है कि आर.के. तिवारी ने गलत नियत से उनको छूआ था। घटना के मुताबिक आर.के. तिवारी ने इस बात में कांबली से बात करनी चाही तो उल्टा उन्होंने उनसे गाली गलौच की।
अंकुर तिवारी ने बताया, ”मेरे पिता एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। वह मेरी बेटी को गेमिंग जोन में ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मॉल में विनोद कांबली को देखा और पास की महिला के बगल से गुजरने लगे तभी उनपर पर किसी ने हमला किया। उनको यकीन नहीं हुई कि उनको किसी ने मारा और वो भी एक महिला ने। इसके बाद वह महिला चिल्लाने लगी कि उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई है। जब उस महिला को पहचानने को कहा तो पता चला वह विनोद कांबली की पत्नी है।”
आगे उन्होंने बताया कि जब वह वहां बात करने पहुंचे तो कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडल उतारकर उनको उससे मारने की धमकी देने लगी।