- Home
- News
- Fire in a building near Dubai International Cricket Stadium ahead of India-Afghanistan match
भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम के बाहर लगी भयंकर आग, देखें VIDEO
दुबई स्टेडियम के बाहर आग लगने की खबर है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published On Sep 08, 2022, 06:21 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2022, 06:21 PM IST
एशिया कप 2022 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से एक बड़ी खबर आ रही है। दुबई स्टेडियम के बाहर आग लगने की खबर है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेडियम के ऊपर काला धुआं उठता देखा जा सकता है।
Fire in a building near Dubai stadium. India vs Afghanistan match will play tonight.#INDvAFG #AsiaCup2022 #PAKvAFG pic.twitter.com/Lx0nwZgarN
— Mohammad Jamlish Roy (@jamlishsays) September 8, 2022
मोहम्मद जमलीश रॉय नाम के एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें दुबई स्टेडियम के बाहर काले धुएं का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है। जमलीश ने लिखा, “दुबई स्टेडियम के पास एक बिल्डिंग में लगी आग। भारत बनाम अफगानिस्तान मैच आज रात खेला जाएगा।”
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। आज दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला मुकाबला महज एक औपचारिकता है। टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका का आमना-सामना होगा।