• Home
  • News
  • Fire in Gujarat Titans Bus After IPL 2026 Final While Returning from Stadium to Hotel

आईपीएल फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

आईपीएल फाइनल में हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जिस बस में होटल लौट रही थी उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. टीम बस में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे. खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 01, 2026, 10:05 AM IST

Published On Jun 01, 2026, 10:05 AM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 10:05 AM IST

गुजरात टाइटंस के लिए रविवार 31 मई बहुत निराशाजनक रहा. टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच खत्म होने के बाद मैदान के बाहर भी टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई.

रविवार रात को जब टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लौट रही थी तब उनकी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. खबरों के मुताबिक करीब एक घंटे तक बस सड़क पर खड़ी रही और इस बीच खिलाड़ियों के बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया. यह खुशकिस्मती थी कि कोई हादसा नहीं हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात को आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात की टीम के लिए बीते कुछ दिन अच्छे नहीं रहे. फाइनल के लिए उन्हें पहुंचने में तय से अधिक समय लगा. उनकी फ्लाइट खराब मौसम के चलते देरी से पहुंची. भारी बारिश के चलते टीम आखिर तीन घंटे देरी से अहमदाबाद पहुंची. आखिर शनिवार रात तक ही टीम अहमदाबाद पहुंच सकी. इस देरी की वजह से शुभमन गिल फाइनल से पहले के फोटो शूट को भी टालना पड़ा. क्योंकि इसमें फाइनल में पहुंचने वाले दोनों कप्तानों- गिल और पाटीदार- का होना जरूरी था.

गुजरात की टीम के लिए बीते पांच दिन काफी व्यस्त रहे हैं. 26 मई को टीम ने पहला क्वॉलिफायर खेला. यह मैच धर्मशाला में खेला गया. इसके बाद न्यू चंडीगढ़ में टीम ने 29 मई को दूसरा क्वॉलिफायर खेला. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था. इसके बाद टीम को अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी पड़ी.

हार के बाद भी हालांकि शुभमन गिल ने अपनी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इस बार हम खिताब नहीं जीत पाए. लेकिन कुछ चीजें हमेशा ऐसी होती हैं जिनमें आप सुधार कर सकते हैं. अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते तो भी हम बैठकर यही बातें करते कि हम क्या सुधार कर सकते हैं.’

रविवार को मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गुजरात टाइटंस की टीम आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी. शुभमन गिल ने सिर्फ 10 और साई सुदर्शन ने 12 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम की. बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन यह ट्रॉफी जीती. और लगातार दो बार आईपीएल जीतने वाली वह तीसरी टीम भी बन गई. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने ऐसा किया. चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी 2009 और 2010 में ऐसा किया था. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्म की कप्तानी में साल 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती थी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick