• Home
  • News
  • Firing incident at Canada Cricket Chairman Arvinder Khosa’s house

कनाडा क्रिकेट जगत में हड़कंप, चीफ के घर ताबड़तोड़ फायरिंग!बाल - बाल बचा परिवार

कनाडा क्रिकेट के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर बुधवार सुबह तड़के अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे पूरा परिवार दहशत में है

Edited By : Sameer Tiwari |May 21, 2026, 12:49 PM IST

Published On May 21, 2026, 12:49 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2026, 12:49 PM IST

canada cricket

सुबह आप सो रहे हो और आप के घर पर गोलियों की बरसात हो रही हो तो जाहिर सी बात है की इंसान भय से काँप उठता है. और यही हाल हुआ कनाडा क्रिकेट के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर बुधवार सुबह तड़के अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले के वक्त अरविंदर खोसा का पूरा परिवार घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा था. सुबह-सुबह हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

5 गोलियों के निशान,बुरी तरह से टूटे खिड़की और दरवाजे

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 4:40 बजे की है. हमलावरों ने घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाई , घर के मुख्य दरवाज़े और खिड़कियों को चीरती हुई गोलियां अंदर जा घुसी, हलाकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच फिक्सिंग का है मामला!

यह हमला कोई आम बात नही बल्कि इसके पीछे की टाइमिंग कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है. दरअसल यह गोलीबारी क्रिकेट कनाडा में हुए एक बहुत बड़े घोटाले की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुई है.और जांच में कई बड़े खुलासे देखने को मिले थे. क्रिकेट कनाडा में भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के बड़े आरोप लगे थे और इसी विवाद के चलते अरविंदर खोसा का भी नाम उछाला गया था. जांच में सामने यह भी आया था खोसा ऐसे स्थानीय खिलाड़ियों के संपर्क में थे जिन्होंने खुद को किसी गैंग’ का सदस्य बताया था.हालांकि क्रिकेट कनाडा के चीफ अरविंदर खोसा इन सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं और खुद को बेकसूर बताते आए हैं।

मामले से जुड़े मुख्य बिंदु

घटना की जगह न्यूटन सरे (कनाडा)है गोलियों की संख्या कम से कम 5 राउंड हुई है.फायरिंग जांच का मुख्य केंद्र जबरन वसूली और पुराना आपराधिक कनेक्शन बताया जा रहा है. हालांकि जान-माल का कोई भी नुकसान नही हुआ है. और परिवार के लोग सुरक्षित है.

कनाडा पुलिस इस पुरे मामले को लेते हुए गंभीरता से जांच में जुटी हुई है. और वह हर एक एंगल से जांच कर रही है।

Editor's Pick