- क्रिकेट न्यूज़
- News
- firing on pakistan Cricketer Naseem Shah Residence He is Part of Sri Lanka Series
पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर गोलीबारी हुई है. इसके बाद भी शाह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ बने रहेंगे. रावलपिंडीं में दोनों टीमो का मैच होना है. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर डीर इलाके में उनका घर है. अनजान लोगों ने उनके घर के दरवाजे...
Published On Nov 11, 2025, 01:35 PM IST
Last UpdatedNov 11, 2025, 01:35 PM IST
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर गोलीबारी हुई है. इसके बाद भी शाह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ बने रहेंगे. रावलपिंडीं में दोनों टीमो का मैच होना है. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर डीर इलाके में उनका घर है. अनजान लोगों ने उनके घर के दरवाजे पर धनाधन गोलियां चलाईं. इस घटना में नसीम शाह के परिवार में किसी भी सदस्य को कोई क्षति नहीं पहुंची है.
दरवाजे पर गोलियां चलाने के बपाद हमलावर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि उस वक्त घर पर कौन मौजूद था. यह घटना सोमवार सुबह की है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट कहती है कि नसीम शाह के पितना ने पुलिस अधिकारी के साथ मुलाकात की. पुलिस ने उन्हें आश्वसन दिया कि वह जल्द ही हमलावरों को पकड़ लेगी.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक इस घटना का नसीम शाह के सीरीज के प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वह टीम के साथ ही रहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच मंगलवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा. इसके बाद त्रिकोणीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी. इसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे होगी. नसीम शाह दोनों टीमों का हिस्सा हैं.
यह पता नहीं चला कि क्या उस वक्त घर पर नसीम शाह के दो छोटे भाइयों में से कोई था नहीं. वे भी प्रफेशनल क्रिकेटर हैं. हुनैन ने पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए विजयी रन बनाया था. वह पिछले सप्ताह कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेले थे. यहां उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाई थी और छह विकेट लिए थे. नसीम के एक और छोटे भाई उबैद, पाकिस्तान सुपर लीग में मुलतान सुलतान के लिए खेलते हैं. वह भी बीते महीने कायदे-आजम ट्रॉफी में खेले थे.