• Home
  • News
  • first time in ipl history kkr have not won a single game in 5 matches

IPL 2026: KKR के साथ जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मंगलवार, 14 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराया. आईपीएल 2026 में खेले पांच मैचों में केकेआर की यह चौथी हार थी.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 15, 2026, 09:30 AM IST

Published On Apr 15, 2026, 09:30 AM IST

Last UpdatedApr 15, 2026, 09:30 AM IST

KKR record alert

कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से हराया

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. मंगलवार को इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.

रिंकू सिंह का भी बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 6 रन ही बना सके. कैमरून ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया. दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए. टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए. वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए. हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.