×

AUS VS ENG: एशेज के इतिहास में पहली बार... पर्थ टेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड

मिचेल स्टॉर्क की घातक गेंदबाजी (सात विकेट) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पर्थ टेस्ट की पहली पारी में महज 172 रन पर समेट दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 2:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के पहले मैच में पर्थ स्टेडियम में आमने-सामने है. खेल के पहले दिन मिचेल स्टॉर्क की घातक गेंदबाजी (सात विकेट) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में महज 172 रन पर समेट दिया. इस मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना.

इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. मगर टीम को यह फैसला महंगा पड़ा और पूरी टीम लंच के बाद 172 रन पर सिमट गई. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने भी पलटवार किया और 31 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

पर्थ टेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड

एशेज टेस्ट के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों के लिए पहली पारी में ओपनिंग पार्टनरशिप जीरो रही. इंग्लैंड ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर जैक क्राउली का विकेट गंवाया, इंग्लैंड की टीम का इस समय स्कोर शून्य था. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर जेक बीथ वेदराल्ड का विकेट खो दिया, इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी खाता नहीं खोला था.

TRENDING NOW

स्टॉर्क ने एम्ब्रोस को पीछे छोड़ा

अनुभवी पेसर मिचेल स्टार्क ने पर्थ में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, स्टॉर्क 100 एशेज विकेट तक पहुंचने वाले सिर्फ 21वें बॉलर और 13वें ऑस्ट्रेलियाई बन गए. उन्होंने सिर्फ 23 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया. स्टार्क ने कर्टली एम्ब्रोस के 405 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. स्टॉर्क के नाम अब 409 विकेट हो गए हैं.