- क्रिकेट न्यूज़
- News
- First two matches of Quadrangular series called off due to heavy rainfall
क्वाड्रैंगुलर सीरीज के पहले दो मैच रद्द, भारी बारिश के चलते लेना पड़ा फैसला
17 और 18 अगस्त को इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए, इंडिया-बी और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया।
Published On Aug 17, 2018, 05:45 PM IST
Last UpdatedAug 17, 2018, 05:45 PM IST
Prithvi Shaw © Getty Image
भारी बारिश के चलते बीसीसीआई ने क्वाड्रैंगुलर सीरीज के पहले दो मैच रद्द कर दिए। इंडिया ए, इंडिया बी, दक्षिण अफ्रीका-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली क्वाड्रैंगुलर सीरीज के पहले दो मैचों को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में इन मैचों का आयोजन होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
बीसीसीआई ने कहा कि मैच अधिकारियों ने पिच क्यूरेटर एस. श्रीराम से विचार विमर्श करने के बाद पाया कि अगले दो दिनों तक मैदान खेले जाने लायक नहीं है। इसके चलते 17 और 18 अगस्त को इंडिया-ए और आस्ट्रेलिया-ए तथा इंडिया-बी और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि 19 अगस्त से होने वाले बाकी मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।
भारत ‘ए’: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आर समर्थ, सूर्यकुमार यादव, हनुमा विहारी, नीतीश राणा, सिद्धेश लाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मयंक मार्कांडे, कृष्णप्पा गोथम, क्रुनल पांड्या, दीपक चहर, एमडी सिराज, शिवम मावी, खलील अहमद।
भारत ‘बी’: मनीष पांडे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, रिकी भुई, विजय शंकर, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, जयंत यादव, डीए जडेजा, सिद्धार्थ कौल, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजोलिया, नवदीप सैनी।