MS Dhoni With NSG Commando: 'फिट लग रहा हूं ना', महेंद्र सिंह धोनी ने पूछा सवाल, फैंस हुए इमोशनल

महेंद्र सिंह धोनीआईपीएल 2026 में अभी तक नहीं खेले हैं. और फैंस को उनका बेसब्री से इंतजार हैं. इस बीच धोनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 18, 2026, 02:43 PM IST

Published On May 18, 2026, 02:43 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 02:43 PM IST

MS Dhoni Training With NSG Commando

महेंद्र सिंह धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ कड़ी ट्रेनिंग की

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी फिर चर्चा में हैं. खबर है कि वह आज, 18 मई को चेपॉक पर अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे. टीम को सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. और इंटरनेट पर इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं कि यह पांच बार की चैंपियन टीम के कप्तान का यह आखिरी आईपीएल मुकाबला हो सकता है. लेकिन इस सबके बीच धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें धोनी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी एनएसजी के चेन्नई स्थित रीजनल हब में पहुंचे हैं. और यहां धोनी ने कुछ ऐसा कहा है जो फैंस को भावुक करने के लिए काफी है.

टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं धोनी

धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर हैं. उन्होंने कैंप में जाकर NSG के कमांडो के साथ वक्त बिताया और उनके साथ बात की. इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग प्रैक्टिस में भी भाग लिया. इस बीच धोनी हल्के-फुल्के मूड में नजर आए. उन्होंने टी-शर्ट और डेनिम पहनी हुई थी. और वह कमांडो के साथ फिटनेस और ट्रेनिंग पर बात कर रहे थे. और फिर उन्होंने पूछा, ‘फिट लग रहा हूं ना’. अचानक पूछे गए इस सवाल ने उनके आसपास खड़े जवानों के चेहरे पर भी हंसी ला दी. इसके बाद धोनी ने एक्सपर्ट की देखरेख में निशानेबाजी का अभ्यास भी किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ेें- CSK की जीत से RCB को होगा बंपर फायदा, SRH अगर मारेगी बाजी तो GT कहेगी ‘थैंक्यू’

2011 से टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी

सैन्य बलों के लिए धोनी का सम्मान हमेशा से है. साल 2011 में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था. इसके बाद वह कई ट्रेनिंग का हिस्सा रह चुके हैं. इसमें जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे चुके हैं.

धोनी की इस बातचीत पर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स आज सीजन का आखिरी घरेलू मैच खेलेगी. और सवाल यही उठ रहा है कि क्या धोनी आज का मैच खेलेंगे. क्या वह आखिरी बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे.

इसे भी पढ़ें- CSK के लिए होगा ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला, SRH भी जीत के लिए लगाएगी पूरा दम

इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं महेंद्र सिंह धोनी

इस सीजन में धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. उनकी पिंडली में चोट रही और इसी वजह से वह सीजन में अभी तक नहीं खेल पाए हैं. शुरुआत में कहा गया था कि वह पहले दो सप्ताह नहीं खेलेंगे लेकिन बाद में वह अभी तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं.

MS Dhoni चेन्नई में खेलेंगे आज अपना आखिरी मुकाबला! जानिए क्यों फैंस को लग रहा है ऐसा

साल 2021 में धोनी ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनका आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में हो. और अब पांच साल बाद जब चेन्नई अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, इस पूरी टाइमिंग ने आज के मैच को बहुत खास बना दिया है. यह भी संभव है कि धोनी कोई आधिकारिक रिटायरमेंट का ऐलान न करें लेकिन फैंस के मन में यह बात है कि शायद वे आज आखिरी बाद धोनी को चेन्नई की जर्सी में चेन्नई के मैदान पर देखें.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick