- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Flexibility key to Australia’s success in India says Usman Khawaja
हमें अनुभव से मदद मिल सकती है- उस्मान ख्वाजा
कई खिलाड़ियों ने बीते समय में भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिये मुझे लगता है कि हमें उस अनुभव से मदद मिल सकती है।
Published On Feb 21, 2019, 11:41 PM IST
Last UpdatedFeb 21, 2019, 11:41 PM IST
Usman Khawaja © Getty
ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के दौरान अनुकूलन क्षमता अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि वे देश में खेलने के बीते अनुभव से सीख लेने की कोशिश करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे की शुरूआत रविवार को विशाखापत्तनम में पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से करेगी और ख्वाजा का मानना है कि विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा होगा।
पढ़ें: हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर
ख्वाजा भारत में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में छह मैच खेल चुके हैं जो अब भंग हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस टी20 (विश्व कप) में खेला था और विकेट सचमुच ही बहुत अच्छा था।’’
ख्वाजा इस समय हैदराबाद में हैं और उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से धर्मशाला का विकेट थोड़ा ज्यादा स्पिन हुआ था, मोहाली और बेंगलुरू में विकेट बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छा था। ’’
पढ़ें: इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम नहीं हैदराबाद में की प्रैक्टिस
उन्होंने कहा, ‘‘आपको यहां जिस भी सतह पर खेलने को मिलेगा, आपको उसके अनुकूल होना होगा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने बीते समय में भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिये मुझे लगता है कि हमें उस अनुभव से मदद मिल सकती है। ’’