England vs Pakistan 3rd Test: तीसरे टेस्ट के समय में होगा फेरबदल

इंग्लैंड मैनचेस्टर में पहले टेस्ट में जीत हासिल कर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाए है

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2020, 04:44 PM IST

Published On Aug 20, 2020, 04:44 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2020, 04:44 PM IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan 3rd Test) की क्रिकेट टीमें साउथैम्प्टन में होने वाले तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में खराब मौसम के कारण खराब होने वाले समय की भरपाई दिन का खेल 30 मिनट (Revised Time) पहले शुरू करके कर पाएंगे। दोनों टीमों के बीच निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा।

कोविड काल में क्रिकेट खेलने के लिए देनी होगी कुर्बानी: जस्टिन लैंगर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच शुरू होने के समय को लेकर लचीलापन बरतने की घोषणा तीसरे और अंतिम टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को की गई क्योंकि सीरीज का दूसरा टेस्ट बारिश और खराब रोशनी के कारण ड्रॉ रहा था।

दोनों टीमों के कप्तान और कोच इस बदलाव पर सहमत हैं और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘इंग्लैंड में भविष्य में खेली जाने वाली श्रृंखलाओं के दौरान भी इस तरह के बदलावों को शामिल करने पर विचार किया जाएगा। ’

दक्षिण अफ्रीका के 2 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव, नाम का खुलासा नहीं

इंग्लैंड मैनचेस्टर में पहले टेस्ट में जीत हासिल कर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाए है। इंग्लैंड बोर्ड ने कहा, ‘इस तरह का लचीलापन खराब मौसम के कारण बर्बाद हुए समय की भरपाई करने में मददगार होगा।’

तीसरे टेस्ट में भी बारिश की संभावना है। इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट को जीतकर 10 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश करेगी वहीं पाकिस्तान की टीम बराबरी के इरादे से उतरेगी।

Editor's Pick