- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Flying catch from Murugan Ashwin in TNPL 2023
TNPL 2023: अश्विन ने चीते जैसी फुर्ती के साथ हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखें वीडियो
अश्विन का शानदार कैच डिंडीगुल ड्रैगंस की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला.
Published On Jun 19, 2023, 03:54 PM IST
Last UpdatedJun 19, 2023, 03:54 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग का 16वें सीजन का भले ही पिछले महीने समापन हो चुका हो लेकिन अब अलग-अलग स्टेट क्रिकेट लीग फैंस का दिल जीत रही हैं. ऐसी ही एक लीग है तमिलनाडु प्रीमियर लीग जिसमें आए दिन खिलाड़ी हैरान करने वाला प्रदर्शन कर रहे हैं.
इस लीग का अश्विन भी हिस्सा हैं और 18 जून को एक ऐसा कैच पकड़ा जिससे हर कौई हैरान रह गया. ये कैच ऐसा था जिससे भी देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. कमेंटटेर भी अश्विन का ये हैरतअंगेज कैच देख हैरान रह गए और एक पल को तो उनको यकीन भी नहीं हुआ.
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में दो अश्विन खेल रहे हैं लेकिन जिस अश्विन ने ये हैरतअंगेज कैच पकड़ा वो आर अश्विन नहीं बल्कि मुरुगन अश्विन हैं.
18 जून को TNPL में मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें रविचंद्रन अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगंस भले ही जीत हासिल करने में सफल रही लेकिन दिल जीतने का काम किया मुरुगन अश्विन ने वो भी अपने शानदार कैच से.
अश्विन का शानदार कैच डिंडीगुल ड्रैगंस की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला. गुरजपनीत सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और 2 विकेट पहले ही अपने नाम कर चुके थे. ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज एस. अरूण ने बड़ा शॉट लगाने का ट्राई किया लेकिन गेंद हवा में टंग गई.
एक पल को लगा कि गेंद तक कोई भी फील्डिर नहीं पहुंच पाएगा लेकिन अचानक से मुरुगन अश्विन सही समय पहुंच गए लेकिन तब भी गेंद उनकी पहुंच से दूर थी. ऐसे में उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को अपने कब्जे में ले लिया. इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
WHAT. A. CATCH. MURUGAN. ASHWIN. ??? #TNPL2023 pic.twitter.com/bzmdZJGFYT
— Farid Khan (@_FaridKhan) June 19, 2023