‘जी’ भारत में करेगा फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण, 11 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट

जी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय बाजार के लिए फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 के साथ 2034 तक के अन्य अहम फीफा टूर्नामेंट और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट के मीडिया अधिकार होंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 01, 2026, 05:35 PM IST

Published On Jun 01, 2026, 05:35 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 05:35 PM IST

FIFA 2026

FIFA 2026

भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की बात है कि ‘जी’ पर 2026 फीफा विश्व कप का सीधा प्रसारण किया जाएगा क्योंकि 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से 10 दिन पहले ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड’ ने सोमवार को फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा के साथ आठ साल की भागीदारी की घोषणा की. इस साझेदारी के तहत ‘जी’ भारत में विश्व कप 2026 समेत फीफा के सभी मुकाबलों का प्रसारण करेगा।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा के साथ हुए इस करार के तहत ‘जी’ फीफा के 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रसारण करेगा जिनमें 11 जून 2026 से शुरू होने वाला फीफा विश्व कप भी शामिल है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको करेंगे मेजबानी

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिकों विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी करेंगे. विश्व कप का टीवी पर सीधा प्रसारण जी एंटरटेनमेंट अपने नए ‘यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के जरिए करेगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ‘जी5’ ऐप पर उपलब्ध होगी. एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि जी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय बाजार के लिए फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 के साथ 2034 तक के अन्य अहम फीफा टूर्नामेंट और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट के मीडिया अधिकार होंगे.

जी एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयंका ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट में से एक को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मीडिया अधिकार हासिल करने और विशेष खेल चैनल शुरू करने में किया गया हमारा निवेश, इस खेल की लंबी अवधि की संभावनाओं में हमारे पक्के विश्वास को दर्शाता है.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick