148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार... ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लिया फैसला
148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार... ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लिया फैसला
चोटिल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो खिलाड़ियों का डेब्यू होगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 20, 2025 2:01 PM IST
Australia cricket team
Australia Indigenous duo in Playing XI: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार 21 दिसंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत हो रही है. पर्थ में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए पर्थ टेस्ट में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है.
चोटिल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में तस्मानिया के ओपनर जेक वेदराल्ड को जगह मिलेगी जो उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में डेब्यू करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले चार साल में पहली बार दो खिलाड़ी एक साथ डेब्यू कर रहे हैं, इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब एक ही टीम में दो स्वदेशी क्रिकेटर खेलेंगे.
दो स्वदेशी क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 में मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में स्कॉट बोलांड के साथ- साथ ब्रेंडन डॉगेट को जगह दी गई है. स्कॉट बोलांड और ब्रेंडन डॉगेट दोनों स्वदेशी क्रिकेटर हैं. जेसन गिलेस्पी, स्कॉट बोलांड के बाद ब्रेंडन डॉगेट तीसरे स्वदेशी खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम में पहली बार एक साथ दो स्वदेशी क्रिकेटर होंगे.
कौन होते हें स्वदेशी क्रिकेटर्स ?
आदिवासी ऑस्ट्रेलियाई और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर्स दोनों मिलकर स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाई कहे जाते हैं. क्रिकेट में इनकी भागीदारी 19वीं सदी से शुरू हुई. सरकारी नियंत्रण, मिशन नियमों और सामाजिक भेदभाव के कारण स्वदेशी खिलाड़ियों का क्रिकेट में अवसर पहले काफी कम था, कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी ग्रामीण इलाकों तक सीमित रह जाते हैं. कई छोटे क्लब भी बने, मगर इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कम ही मौका मिला. 1958 में फेथ थॉमस दुनिया की पहली महिला टेस्ट क्रिकेटर बनीं. 1994-95 से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्वदेशी खिलाड़ियों के लिए नए विकास कार्यक्रम शुरू किए. इसके बाद जेसन गिलेस्पी, डासी शॉर्ट, डैन क्रिश्चियन और एश्ले गार्डनर जैसे खिलाडियों ने अपनी पहचान बनाई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.