फोर्ब्स फैब 40: ब्रांड वैल्यू में धोनी क्रिकेटरों में सबसे आगे, रोजर फेडरर नंबर एक पर

पिछले साल की तुलना में धोनी की ब्रांड वैल्यू 140 करोड़ गिरकर 73 करोड़ हो गई है लेकिन वह टॉप टेन में शामिल एकलौते क्रिकेटर हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 02, 2016, 04:28 PM IST

Published On Nov 02, 2016, 04:28 PM IST

Last UpdatedNov 02, 2016, 04:28 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी © Getty Images
महेन्द्र सिंह धोनी अभी भी ब्रांड वैल्यू के मामले में अन्य क्रिकेटरों से आगे हैं  © Getty Images

भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का ग्राफ भले ही गिर रहा हो, लेकिन वह अभी भी ब्रांड वैल्यू में के मामले क्रिकेटरों में सबसे आगे हैं। हालांकि वह पिछले साल की रैंकिंग पांचवे स्थान से खिसक कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल की तुलना में धोनी की ब्रांड वैल्यू 140 करोड़ गिरकर 73 करोड़ हो गई है लेकिन वह टॉप टेन में शामिल एकलौते क्रिकेटर हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी फैब-40 लिस्ट में पहले नंबर पर टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने कब्जा जमाया है। उनकी ब्रांड वैल्यू 240 करोड़ रूपए है। पिछले साल फेडरर की ब्रांड वैल्यू 180 करोड़ थी और वह तीसरे स्थान पर थे, लेकिन इस साल उन्होंने नंबर एक की पोजीशन पर कब्जा जमाया है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बास्केटबाल के जाने-माने खिलाड़ी लेब्रन जेम्स हैं, उनकी ब्रांड वैल्यू 227 करोड़ है। 187 करोड़ी की ब्रांड वैल्यू के साथ गोल्फर फिल माइकलसन तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे तेज पुरूष के नाम से मशहूर उसेन बोल्ट को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। उनकी ब्रांड वैल्यू 167 करोड़ आंकी गई है। गोल्फ की दुनिया का जाना माना चेहरा टाइगर वुड्स और फुटबॉल सेलीब्रिटी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में पांचवें और छठें नंबर पर हैं। इन दोनों की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 153 करोड़ और 127 करोड़ आंकी गई है। पिछले साल टाइगर वुड्स 200 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ नंबर एक पर थे। [Also Read: धोनी को ही कप्तानी से हटाना मतलब जोखिम मोल लेना: गैरी कर्स्टन]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस लिस्ट में एक साल में खिलाड़ियों की विज्ञापनों से हुई कमाई में से उनकी खेल के जरिए हुई औसत कमाई को घटाया जाता है और इस आधार पर उनकी ब्रांड वैल्यू तय की जाती है। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हाल ही में उनकी बायोपिक ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड’ स्टोरी रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार किया।

Editor's Pick