अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने किया संन्यास का ऐलान; नामिबिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान 31 अक्टूबर को नामिबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2021, 11:14 PM IST

Published On Oct 30, 2021, 11:14 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2021, 11:14 PM IST

अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने घोषणा की है कि रविवार यानि कि 31 अक्टूबर 2021 को अफगानिस्तान की ओर से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

अफगानिस्तान टीम कल अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के 2021 में अगले ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने खबर की पुष्टि की। वेबसाइ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया, “पूर्व कप्तान असगर अफगान कल अफगानिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।”

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 115 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने टेस्ट में 440 रन और वनडे फॉर्मेट में 2467 रन भी बनाए हैं। T20I क्रिकेट में, 33 साल के अफगान ने 1327 रन भी बनाए हैं।

अफगान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 2 शतक बनाए हैं। अफगान टी20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी हैं, जबकि वो वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है।

साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले असगर ने टेस्ट फॉर्मेट में 3 अर्धशतक भी बनाए हैं, जबकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में 12 अर्धशतक दर्ज किए हैं। T20I में अफगान के नाम 4 अर्धशतक हैं।

Editor's Pick