जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं डेमियन मार्टिन, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं डेमियन मार्टिन, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 31, 2025 9:35 AM IST
Damien Martyn
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें क्वींसलैंड के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 54 साल के मार्टिन को meningitis की बीमारी है. Meningitis एक गंभीर बीमारी है जो मस्तिष्क के आसपास की झिल्लियों में सूजन पैदा करती है. यह वायरस और फंगस से होने वाला संक्रमण हैं जिसका इलाज तुरंत किए जाने की जरूरत होती है. यह एक जानलेवा बीमारी हो सकती है. मार्टिन अभी कोमा में हैं और उनका इलाज चल रहा है.
कई पूर्व क्रिकेटर मार्टिन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. डेरेन लेहमन ने लिखा, ‘डेमियन मार्टिन के लिए बहुत सारा प्यार और दुआएं. मजबूत रहो और लड़ते रहे लीजेंड. परिवार के लिए बहुत सारा प्यार.’
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने न्यूज कॉर्प ने कहा, ‘उन्हें सर्वश्रेष्ठ इलाज मिल रहा है. मार्टिन की पार्टनर एमेंडा और उनका परिवार जानता है कि बहुत से लोग अपनी प्रार्थनाएं और दुआएं दे रहे हैं.’
मार्टिन क्रिकेट की दुनिया में अपने आक्रामक और आकर्षक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे. उन्होंने साल 1992 से 2006 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले. साल 2000 में उन्हें छह साल बाद ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम में रीएंट्री मिली. वह स्टीव वॉ की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने 2006 में एशेज सीरीज के बीच में संन्यास ले लिया था. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4406 में 46.37 के औसत से रन बनाए थे. इसमें 13 सेंचुरी शामिल रहीं.
TRENDING NOW
वह ऑस्ट्रेलिया की 1999 और 2003 की वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे. 2003 में साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 88 रन की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर 234 की साझेदारी की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 40.80 के औसत से 5346 रन बनाए. उन्होंने वनडे में उन्होंने पांच सेंचुरी बनाई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.