- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former australia bowling coach david sekar on sandpaper gate you could point your finger at me and darren lehmann 4668622
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाजी कोच ने कहा- सैंडपेपर विवाद में डैरेन लेहमेन पर भी उंगली उठाई जा सकती है
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ की थी।
Published On May 16, 2021, 08:33 PM IST
Last UpdatedMay 16, 2021, 08:33 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड सेकर (David Sekar) ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बारे में रविवार को कहा कि ये बहुत बड़ी गलती थी। जिसे रोका जा सकता था और इसके लिए उन पर भी उंगली उठाई जा सकती है।
सेकर का ये बयान बैनक्राफ्ट के उस चौंकाने वाला खुलासे के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को उस समय इस साजिश की जानकारी थी।
इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की किसी भी हाल में जीत दर्ज करने की कल्चर की समीक्षा की गई। उस समय तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith), उप कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) और गेंद से छेड़छाड़ करने वाले बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट पर बैन लगाया गया था लेकिन सेकर ने कहा ये सामूहिक असफलता थी।
सेकर ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उस समय कई चीजें गलत हुई थी। इसके लिए लगातार उंगलियां उठाई जा रही थी। बहुत सारे लोगों को दोष दिया जा सकता है। मुझे भी दोष दिया जा सकता है। ये कोई और भी हो सकता है। इसे रोका जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जो कि दुर्भाग्यपूर्ण था।’’
उन्होंने कहा कि ये घटना हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ी रहेगी और इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। सेकर ने कहा, ‘‘आप मुझ पर उंगली उठा सकते हो, आप बूफ (तत्कालीन कोच डेरेन लेहमेन) पर उंगली उठा सकते हैं।”
पूर्व गेंदबाजी कोच, “आप अन्य लोगों पर उंगली उठा सकते हो। निश्चित तौर पर आप ऐसा कर सकते हो। दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि इससे कभी पीछा नहीं छूटेगा। हम सभी जानते हैं कि हमने बहुत बड़ी गलती की है। इसका प्रभाव तब तक पता नहीं था जब तक यह सामने नहीं आया।’’