- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former australia captain allan border cant imagine t20 world cup without fans 3999715
बिना प्रशंसकों के टी20 विश्व कप की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर
आईसीसी को 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन करना है।
Published On Apr 14, 2020, 02:30 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2020, 02:30 PM IST
दुनिया भर में तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी की वजह का प्रभाव आगामी टी20 विश्व कप के आयोजन पर पड़ सकता है। तय शेड्यूल के मुताबिक आईसीसी को 18 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आयोजन करना है।
वैसे काउंसिल ने अभी तक विश्व कप के शेड्यूल में किसी तरह के बदलाव का ऐलान नहीं किया है लेकिन अगर कोरोना वायरस पर जल्द से जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो मुमकिन है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में बिना फैंस के ही करना पड़े। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर (Allan Border) को ये विचार पसंद नहीं है।
बॉर्डर ने फॉक्स स्पोटर्स न्यूज से कहा, “खाली स्टेडियम में खेलने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता। टीम, सपोर्ट स्टाफ और खेल से जुड़े बाकी लोग, जो देश भर में घूम रहे हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन आप लोगों को मैदान में नहीं आने दे रहे हैं। मैं अभी ऐसा होते हुए नहीं देख सकता।”
पूर्व कप्तान ने कहा, “या तो आप खेलते हैं या और हर कोई अपने काम से जुड़ा होता है। हम इस महामारी से आगे चल रहे हैं। हमें या तो इसे रद्द करना होगा या आप इसे कहीं और करने की कोशिश करेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस के अब तक 6,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।