पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- नहीं होगा टी20 विश्व कप

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन करना है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 24, 2020, 08:34 PM IST

Published On May 24, 2020, 08:34 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2020, 08:34 PM IST

(getty images)

इंडियन प्रीमियर लीग और टी20 विश्व कप में से किस टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो पाएगा, इस दुविधा के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को नहीं लगता कि अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन हो पाएगा और वो चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस हफ्ते अपनी बोर्ड बैठक में इस पर फैसला करे।

टेलर को ये भी लगता है कि अगर टी20 विश्व कप की विंडो के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत में होने वाली इस लुभावनी लीग में हिस्सा लेने के लिये उनके बोर्ड से मंजूरी मिल जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी 28 मई को कोविड-19 महामारी से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक करेगा जिसमें संशोधित कार्यक्रम और आस्ट्रेलिया में पुरूष टी20 विश्व के भाग्य पर भी चर्चा होगी।

शिखर धवन ने कहा- अगर IPL हुआ तो काफी सकारात्मकता लेकर आएगा ये टूर्नामेंट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के पूर्व निदेशक टेलर ने ‘नाइन नेटवर्क’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विश्व टी20 अक्टूबर में योजना के अनुसार आयोजित नहीं हो पाएगा। अक्टूबर या नवंबर में विश्व टूर्नामेंट को कराना उचित होगा? इसका जवाब शायद होगा, नहीं। अगर इस पर फैसला इस हफ्ते हो जाएगा तो ये शायद अच्छा होगा। क्योंकि तब हर कोई योजना बनाना शुरू कर सकता है और हम यहां बैठे हुए यह कहना बंद कर सकते हैं कि, ‘अगर ऐसा होता है, लेकिन या शायद’।’’

सीए के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स कह चुके हैं कि शायद टी20 विश्व कप के भाग्य पर फैसला अगस्त तक नहीं आयेगा। लेकिन दुनिया भर में खिलाड़ी और प्रशासक कुछ निश्चितता चाहते हैं और कईयों ने भविष्यवाणी की है कि 16 टीमों का टूर्नामेंट जल्द ही स्थगित हो जाएगा।

Editor's Pick