नीदरलैंड के कोच रेयान कैंपबेल कोमा से बाहर, लेकिन अब भी आईसीयू में

शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 50 वर्षीय कैंपबेल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. वह शनिवार को जब अपने परिवार के साथ बाहर गए थे तब उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी.

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 20, 2022, 01:17 PM IST

Published On Apr 20, 2022, 01:17 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2022, 01:17 PM IST

बाजू में बैट दबाए नीदरलैंड के कोच रेयान कैंपबेल @cambo_19Twitter

नीदरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रेयान कैंपबेल (Ryan Campbell) अब कोमा से बाहर हैं. लेकिन दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अब भी यहां के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है.

शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 50 वर्षीय कैंपबेल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. ब्रिटेन में अपने परिवार के साथ रह रहे कैंपबेल को सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कैंपबेल के भाई मार्क के पर्थ रेडियो को दिए गए बयान के आधार पर कहा कि चिकित्सकों के अनुसार मस्तिष्क को किसी तरह की क्षति पहुंचने का कोई सबूत नहीं है. 50 साल के कैम्पबेल शनिवार को जब अपने परिवार के साथ बाहर गए थे तब उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी. वह एक हफ्ते पहले ही अपने गृह शहर पर्थ में दोस्तों और परिवार से मिलने गए थे.

मार्क कैंपबेल ने आईसीसी के बयान में कहा, ‘वह नीम बेहोशी से बाहर निकल आए हैं. अब चिकित्सक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके दिल में क्या खराबी है.’ कैंपबेल नीदरलैंड की टीम के न्यूजीलैंड दौरे के बाद यूरोप लौट गए थे. उन्हें जनवरी 2017 में नीदरलैंड का कोच नियुक्त किया गया था. एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और हॉन्ग कॉन्ग दोनों का प्रतिनिधित्व किया था.

उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 में हॉन्ग कॉन्ग का प्रतिनिधित्व किया था. वह 44 साल 30 दिन में इस प्रारूप में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick