add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व कोच डेरेन लेहमन ने किया एरोन फिंच के खराब फॉर्म का बचाव

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेहमन ने एरोन फिंच का बचाव करते हुए विश्व कप टीम में जगह दिए जाने की बात कही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 7, 2019 10:51 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ टी20 और वनडे में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। फिंच के खराब फॉर्म के बाद भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेहमन ने उनका बचाव करते हुए विश्व कप टीम में जगह दिए जाने की बात कही है।

भारत के खिलाफ दो टी20 मुकाबले में फिंच ने महज 8 रन बनाए जबकि वनडे सीरीज के दो मैच में उनके बल्ले से अब तक 37 रन निकले हैं। पिछली 22 पारियों (13 टी20 और 9 वनडे) में फिंच अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- विश्‍व कप को देखते हुए फिंच की खराब फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए बड़ा सिरदर्द

पूर्व कोच लेहमन ने कहा, ”मैं हफ्ते से हर एक दिन पर एरोन फिंच का चुनाव करुंगा। पिछले विश्व कप में क्या हुआ लोग भूल चुके हैं। ये (एरोन फिंच और डेविड वार्नर) हावी होकर खेलते हैं।”

गौरतलब है लेहमन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद कोच पद छोड़ना पड़ा था। इस मामले में पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। जबकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

पढ़ें:- एरोन फिंच बोले- विराट कोहली वनडे के ऑलटाइम महान खिलाड़ी

गौरतलब है कि टीम के मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर ने फिंच के खराब फॉर्म कहा था, ‘‘वह इतना अच्छा खिलाड़ी है, इतना अच्छा व्यक्ति, टीम का कप्तान, हमें पता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमें बस उसका ख्याल रखना होगा और उसका समर्थन करना होगा। हमें पता है कि वह अच्छा करेगा।’’

वहीं पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा था, “वनडे क्रिकेट में आत्‍मविश्‍वास काफी मायने रखता है। अगर भारत के खिलाफ बाकी बचे मैचों में भी फिंच का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी सीरीज में एक अच्‍छा स्‍कोर उनका आत्‍मविश्‍वास वापस ला पाएगा।”