• Home
  • News
  • former Australian cricketer and Coach Bob simpson dies at age 89

ऑस्ट्रेलिया को दिलाया था पहला वर्ल्ड कप, नहीं रहे बॉब सिम्पसन

सिम्पसन केवल 16 साल के थे जब उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स राज्य के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 16, 2025, 11:33 AM IST

Published On Aug 16, 2025, 11:33 AM IST

Last UpdatedAug 16, 2025, 11:33 AM IST

bob simpson

bob simpson

Bob simpson: पूर्व खिलाड़ी, कप्तान, कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को सिम्पसन के निधन की पुष्टि की, उन्होंने 1957 से 1978 के बीच 62 टेस्ट और दो वन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था.

सिम्पसन ने 39 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 10 शतकों और 27 अर्धशतकों सहित 4,869 टेस्ट रन बनाए और 71 विकेट लिए. सिम्पसन केवल 16 साल के थे जब उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स राज्य के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने 1986 से 1996 तक ऑस्ट्रेलिया को कोचिंग भी दी और उनके मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया ने 1987 विश्व कप, चार एशेज सीरीज और 1995 में फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 साल का सूखा समाप्त किया.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम देगी श्रद्धांजलि

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार रात उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक पल का मौन रखकर टीम सिम्पसन को श्रद्धांजलि देगी और काली पट्टी बांधकर भी मैदान पर उतरेगी.

1957 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू

सिम्पसन ने 1957 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उनका पहला शतक 1964 में ओल्ड ट्रैफर्ड में एशेज टेस्ट में आया था, जब सिम्पसन ने 311 रन बनाए थे, वह तिहरा शतक बनाने वाले केवल सात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से एक हैं. वह 110 कैच लेकर महानतम स्लिप-फील्डरों में से एक भी थे.

Editor's Pick