पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन चुनने में टीम इंडिया से हुई दो बड़ी गलतियां; पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कही ये बात

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में चयन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Edited By : India.com Staff |Oct 26, 2021, 11:40 AM IST

Published On Oct 26, 2021, 11:40 AM IST

Last UpdatedOct 26, 2021, 11:40 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले के लिए टीम इंडिया के चयन पर जमकर निशाना साधा।

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम रविवार को दुबई में खेले गए मैच में 10 विकेट से हार गई। मैच के बाद हॉग ने भारत के एक खिलाड़ी का नाम लिया, जिसका चयन, उनके अनुसार, ‘एक बड़ी गलती’ थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने YouTube चैनल पर मैच का विश्लेषण करते हुए, हॉग ने बताया कि भारत अपने प्लेइंग इलेवन के साथ अलग तरह से क्या कर सकता है। हॉग ने कहा, “मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या को खिलाना एक बड़ी गलती थी।”

विश्व कप स्क्वाड में पांड्या की टीम में जगह पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। खास तौर पर जब से उनके गेंदबाजी ना करने की खबर सामने आई है। हालांकि, कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस से दौरान कहा था कि पांड्या टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनका विकल्प रातोंरात नहीं ढूंढा जा सकता है।

हॉग ने कहा कि वो शायद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर और हार्दिक की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खिलाते।

उन्होंने कहा, “मैं केवल शमी की जगह ठाकुर और पांड्या की जगह अश्विन को लेता। उस स्थिति में, आप जडेजा को 6 पर, ठाकुर को 7 पर और अश्विन को 8 पर बल्लेबाजी करा सकते हैं।”

हॉग ने कहा, “पांड्या को गेंदबाजी करनी होगी यदि वो प्लेइंग इलेवन में रहना चाहता है। उसके पास काफी प्रतिभा है, लेकिन वो फ्रंटलाइन बल्लेबाज नहीं है।”

Editor's Pick