पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोन्स का 59 साल की उम्र में निधन हुआ; शोक में क्रिकट जगत

स्टार स्पोर्ट्स ने डीन जोन्स को यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 पर ऑफ-ट्यूब कमेंट्री करने के लिए साइन किया था।

Edited By : India.com Staff |Sep 24, 2020, 04:20 PM IST

Published On Sep 24, 2020, 04:20 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2020, 04:20 PM IST

गुरुवार, 24 सितंबर को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोन्स कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जोन्स जो कि इंडियन प्रीमियर लीग के प्रमुख ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और मुंबई के 7-स्टार होटल में बायो सिक्योर बबल में रुक हुए थे।

50 ओवर फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 164 वनडे मैचों में 6,068 रन बनाए थे, जिसमें सात शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाने वाले जोन्स संन्यास के बाद पिछले कई सालों से क्रिकेट समीक्षक और कमेंटेटर के तौर पर काम कर रहे थे। जिसके बाद क्रिकेट की दुनिया में उन्हें ‘प्रोफेसर डीनो’ के नाम से बुलाया जाने लगा था।

जोन्स के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर कमेंटटर्स हर्षा भोगले समेत बड़े सितारों रविचंद्रन अश्विन, डेविड वार्नर ने भी इस दिग्गज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Editor's Pick