- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former australian legend shane warne injured in bike accident 5115773
बाइक एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न
शेन वॉर्न ने स्टीव स्मिथ को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।
Published On Nov 29, 2021, 03:23 PM IST
Last UpdatedNov 29, 2021, 03:23 PM IST
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) रविवार को एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वो एहतियात के तौर पर अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने सोमवार को न्यूज कॉर्प के हवाले से कहा कि, “वार्न अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक चला रहे थे, तभी वो गिर गए और 15 मीटर से अधिक दूरी में फिसल गए थे। शेन वार्न का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य में आगे कोई समस्या नहीं हो, इसलिए अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने गए थे।”
रिपोर्ट के अनुसार, 52 साल के इस खिलाड़ी, जिन्होंने 145 टेस्ट खेले हैं और खेल में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह बाइक से फिसले और गिरने के दौरान लगी चोट से बचते रहे। वार्न ने न्यूज कॉर्प को बताया, “मैं थोड़ा चोटिल हुआ।”
वार्न 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हिस्सा लेंगे। हाल ही में, शेन वॉर्न ने स्टीव स्मिथ को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।