add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज रबीउल इस्‍लाम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्‍यास

रबीउल इस्‍लाम ने बांग्‍लादेश के लिए नौ टेस्‍ट मैच खेले हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 19, 2019 4:59 PM IST

बांग्‍लादेश की टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका निभा चुके रबीउल इस्लाम (Robiul Islam) ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया है। रबीउल इस्‍लाम बांग्‍लादेश की टेस्‍ट टीम के मुख्‍य तेज गेंदबाज भी रह चुके हैं। हालांकि उनका करियर ज्‍यादा लंबा नहीं रहा।

साल 2014 में रबीउल इस्‍लाम ने बांग्‍लादेश के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। 32 वर्षीय रबीउल साल 2016 के बाद से दो प्रथम श्रेणी मैच और और एक लिस्‍ट ए मैच खेल चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: क्रिस गेल की चुनौती पर आदिल राशिद का जवाब, ‘इंसान ही ही हैं, गलती कर आउट होंगे’

बांग्‍लादेश क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा है। ऐसे में रबीउल इस्‍लाम ने अपनी तेज गेंदबाजी का लोहा मनवाया। उन्‍होंने बांग्‍लादेश के लिए नौ टेस्‍ट मैच खेले जिसमें 25 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा रबीउल इस्‍लाम ने तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले भी खेले हैं।

TRENDING NOW

पढ़ें: पहले 10 ओवर में विकेट ना गंवाएं बांग्लादेशी खिलाड़ी: तमीम इकबाल

साल 2013 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सीरीज के दौरान रबीउल इस्‍लाम ने बैक टू बैक पांच विकेट हॉल अपने नाम किए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए वो प्‍लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। रबीउल ने अपने फर्स्‍ट क्‍लास करियर के दौरान 224 मुकाबले खेले हैं।