IPL 2024 : भारत के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी बोले ऋतुराज पर रखना होगा भरोसा , हार्दिक के लिए कही बड़ी बात

बालाजी बोले की ऋतुराज ने एशियन गेम्स में टीम को स्वर्ण पदक जिताया वही वो दो - तीन साल से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रहे है. ऋतुराज गायकवाड़ पर टीम को भरोसा बनाए रखने की जरुरत है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Mar 26, 2024, 05:15 PM IST

Published On Mar 26, 2024, 05:15 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2024, 05:15 PM IST

Lakshmipathy Balaji

IMAGE CREDIT ( Suryasarathi Ghosh )

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बयान दिया है. बाला जी ने कहा कि धोनी ने ऋतुराज को कप्तानी सौंप कर बड़ा काम किया है. ऋतुराज को धैर्य रखने की जरुरत है और अभी उनसे कोई उम्मीद नहीं की जानी चाहिए. बाला जी ने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान पर कहा कि हार्दिक को ड्रेसिंग रुम में भरोसा जीतने की जरुरत है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज पर बालाजी ने कहा कि ये बिल्कुल सही समय है जब उसे टीम की कप्तानी दी गई है. ऋतुराज को कप्तानी में समय देने की जरुरत है तभी वो बेहतर कर पाएगा.

ऋतुराज को चेन्नई का कप्तान बनाए जाने पर बोले बाला जी

लक्ष्मीपति बालाजी बोले की ऋतुराज ने एशियन गेम्स में टीम को स्वर्ण पदक जिताया वही वो दो – तीन साल से बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रहे है. पिछले 3- 4 सीजन से उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे है और वो इस दौरान साल 2021 के आईपीएल में औरेंज कैप भी जीत चुके है जोकि सबसे अच्छी बात है. ऋतुराज ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 2 ट्रॉफी जीती है जोकि आने वाले समय में वो सारे अनुभव उनके काम आएंगे. टीम मैंनेजमेन्ट को ऋतुराज से ज्यादा उम्मीद नही रखनी चाहिए और उनपर भरोसा बनाए रखने की जरुरत है . ऋतुराज चेन्नई की टीम को अलग लेवल तक ले जा सकते है बस उनसे धोनी की तुलना नही करनी है .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पांड्या पर क्या बोले बालाजी

स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान बालाजी बोले की हार्दिक के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर बोले की ये हार्दिक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. टीम में कप्तान बदलने पर खिलाड़ियो को नए कप्तान के साथ संतुलन बनाने में समय लगता है. हार्दिक के अभी ऐसी टीम है जिसमें युवा खिलाड़ी ज्यादा है और अनुभवी खिलाड़ी कम . जब उनकी युवा टीम मैच जीतने लगेगी तो सबकी भावनाएं बदल जाएंगी. हार्दिक के पास कप्तानी का अनुभव है लेकिन एक नई टीम में जाकर कप्तानी करना आसान नही होता है.

Editor's Pick