- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former captain Arjuna Ranatunga and Aravinda de Silva dismiss fixing charges
श्रीलंका के विश्व कप विजेता कप्तान रणतु्ंगा का मैच फिक्सिंग से इनकार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और अरविंद डिसिल्वा ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाल के इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने 1994 में मैच गंवाने के लिए भारतीय सट्टेबाज से पैसे लिए थे।
Published On Aug 01, 2018, 11:35 AM IST
Last UpdatedAug 01, 2018, 11:35 AM IST
Arjuna Ranatunga © Getty Images
पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और 1996 में विश्व कप जीतने वाली टीम के उनके साथी अरविंद डिसिल्वा ने फिक्सिंग के आरोपों को नकार दिया है। दोनों ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाल के इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने 1994 में मैच गंवाने के लिए भारतीय सट्टेबाज से पैसे लिए थे।
रणतुंगा ने कोलंबो में डिसिल्वा की मौजूदगी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कभी रिश्वत नहीं ली और हमने कभी मैच फिक्स नहीं किए।’’
दोनों ने इस दौरान मैच हारने के लिए पैसा लेने से इनकार किया। सुमतिपाल ने कहा था कि रणतुंगा और डिसिल्वा पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर थे जन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था।
सुमतिपाल की अध्यक्षता में एसएलसी का हिस्सा रहे डिसिल्वा ने कहा, ‘‘अगर मैं मैच फिक्स करने वालों में शामिल था तो उन्होंने (सुमतिपाल ने) मुझे अपनी क्रिकेट समिति में क्यों शामिल किया।’’
डिसिल्वा ने कहा कि वह इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लेते।
गौरतलब है सुमतिपाला ने पत्रकारों से कहा था, “अर्जुन और अरविंद के नाम का जिक्र मैच फिक्सिंग में लिया गया था, उन पर किसी गुप्ता से 15,000 डॉलर लेने का आरोप लगा था। उस समय उनके (श्रीलंका क्रिकेट) प्रशासन को राणातुंगा और डी सिल्वा द्वारा मैच फिक्सिंग करने के आरोपों की शिकायत की जांच नहीं करने का दोषी ठहराया गया था।