ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य चयनकर्ता बने पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को ट्रेवर होन्स की जगह राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 01, 2021, 12:54 PM IST

Published On Aug 01, 2021, 12:54 PM IST

Last UpdatedAug 01, 2021, 12:54 PM IST

जॉर्ज बेली (Twiter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो ट्रेवर होन्स की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को ये घोषणा की।

फरवरी में में चयन समिति का हिस्सा बने 38 साल के बेली की पहली बड़ी चुनौती इस साल के टी20 विश्व कप के लिए टीम के चयन की होगी। उनकी अगुवाई में चयन समिति घरेलू एशेज श्रृंखला और उपमहाद्वीप के दौरे के लिए टीम चुनेंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान में बेली ने कहा, ‘‘मैं ट्रेवर को उनके अविश्वसनीय काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सफलता में अपना योगदान दिया है। उन्होंने मुझे भी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मदद की थी।’’

Jack Leach का बयान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पता चला स्तर

राष्ट्रीय टीमों के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि निकाय ने बेली और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ जुड़ने के लिए पैनल के तीसरे सदस्य की तलाश शुरू कर दी है।

Editor's Pick