फारुख इंजीनियर पर भड़कीं पूर्व भारतीय कप्तान डायना इडुल्जी

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने हालिया दिए बयान में इडुल्जी की उपलब्धियों पर सवाल उठाए थे।

Edited By : India.com Staff |Dec 05, 2019, 10:22 AM IST

Published On Dec 05, 2019, 10:22 AM IST

Last UpdatedDec 05, 2019, 10:22 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर (Farukh Engineer) ने कुछ समय पहले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर अजीबोंगरीब बयान दिया था। इंजीनियर का दावा था कि उन्होंने भारतीय टीम के चयनकर्ता को अनुष्का को चाय देते देखा है। हालांकि इस अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिए इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई थी। और अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी (Diana Edulji) ने इंजीनियर पर भड़ास निकाली है।

दरअसल इंजीनियर ने भारतीय चयनकर्ताओं की आलोचना करने के दौरान इडुल्जी की उपलब्धियों पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि प्रशासकों की समिति समय की बर्बादी थी, जिसकी सदस्य डायना भी हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलीप सरदेसाई स्मृति व्याख्यान में एडुल्जी ने कहा, ‘‘फारूख ने मौजूदा चयनकर्ताओं के बारे में बहुत कुछ कहा। इस दौरान उन्होंने मेरे बारे में भी कुछ टिप्पणी की। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैने भी 30 टेस्ट खेले हैं जो कम नहीं है। आपने कहा कि एडुल्जी ने कोई क्रिकेट नहीं खेला।’’

RCB के लिए IPL खेलने की ख्वाहिश रखने वाले योहान ब्लेक ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर ने अपने बयान पर सफाई पेश की और कहा, ‘‘मैंने कहा था कि सीओए समय की बर्बादी है और मैं सच कहा रहा हूं। सीओए के रहने से क्या फायदा हुआ और उन पर करोड़ों रूपये खर्च किए गए जिसका बेहतर इस्तेमाल देश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट की बेहतरी के लिए होता। आपके (एडुल्जी) खिलाफ कुछ निजी नहीं था। मैने चयनकर्ताओं के बारे में पहले भी कहा था और उस बयान की यही वजह है।’’

Editor's Pick