IPL 2024 : चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की खुद की ऋतुराज गायकवाड़ से तुलना

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूद कप्तान ऋतुराज पर एक बयान दिया है जिसमें ऋतुराज की तुलना खुद से कर रहे है. धोनी ने कहा मुझे लगता है कि रुतु बिल्कुल मेरे जैसा ही है वो भी कैच छूटने पर कुछ नही बोलता

Edited By : Bhaskar Tiwari |Mar 28, 2024, 05:25 PM IST

Published On Mar 28, 2024, 05:25 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2024, 05:25 PM IST

MS DHONI

IMAGE CREDIT ( Chennai Super Kings X PAGE )

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूद कप्तान ऋतुराज पर एक बयान दिया है जिसमें ऋतुराज की तुलना खुद से कर रहे है. आईपीएल सीजन के शुरु होने से 1 दिन पहले ही ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जब कोई भी खिलाड़ी मैच में कैच छोड़ता है तो मै ज्यादा प्रतिक्रिया नही देता हूं खास कर तब जब कोई खिलाड़ी अपना डेब्यू मैच खेल रहा हो. धोनी को हमेशा फील्ड पर शांत देखा गया है वो बहुत कम मौके पर पाए जाते है जब वो किसी खिलाड़ी को डटते हुए मिले. चेन्नई की टीम ने अबतक दो मैच खेले है जिसमें से उनको दोंनो ही मैचों में जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपना तीसरा मैच अब 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.

धोनी ने खुद की तुलना ऋतुराज के साथ की

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जैसे मैं कैच छूटने पर ज्यादा प्रतिक्रिया जाहिर नही करता था उसी तरह ऋतुराज भी कैच छूटने पर ज्यादा प्रतिक्रिया नही देता है. धोनी ने कहा मुझे लगता है कि रुतु बिल्कुल मेरे जैसा ही है वो भी कैच छूटने पर कुछ नही बोलता. ऋतुराज ने चेन्नई की बागडोर धोनी के हाथों से ली है और वो धोनी के सानिध्य में कप्तानी भी कर रहे है. ऋतुराज गायकवाड़ ने अबतक दो मैचों में कप्तानी की है और उनको दोंनो ही मैचों में जीत मिली है. कप्तान के तौर पर ऋतुराज काफी अच्छे लग रहे है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कितने खिलाड़ियो ने की है चेन्नई की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर अबतक 4 खिलाड़ी नजर आ चुके है. महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में पहली बार चेन्नई टीम की कप्तानी थी उनके बाद कप्तान के तौर पर सुरेश रैना नजर आए थे जो धोनी के गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करते दिखे थे. इसके अलावा एक बार रैना धोनी के रहते हुए टीम की कप्तानी करते दिखे है वो मुकाबला चैंपियस कप का था. रैना के बाद रवींद्र जडेजा को भी 2022 में चेन्नई टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन वो कप्तानी में फेल हो गए जिसके बाद धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली थी. 2024 के आईपीएल से शुरु होने से पहले ऋतुराज को टीम का कप्तान बनाया गया है और वो इस भूमिका में काफी बेहतर भी कर रहे है.

Editor's Pick