- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former coach ravi shastri compares 2019 world cup semi final to disappointing 1987 defeat 5338775
पूर्व कोच शास्त्री ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की तुलना 1987 की निराशाजनक हार से की
कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया को 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा
Published On Apr 15, 2022, 09:38 AM IST
Last UpdatedApr 15, 2022, 09:38 AM IST
पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम (Indian cricket team) ने ना केवल टेस्ट क्रिकेट बल्कि सीमित ओवर फॉर्मेट में कई यादगार जीत हासिल की है. शास्त्री के नेतृत्व में ही भारत ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर दो ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत हासिल की. हालांकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज को आज भी 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का मलाल है.
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान शास्त्री के कहा, “कोच के तौर पर 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच उसी दिन खत्म हो गया था. दुर्भाग्य से बारिश होने लगी, हमारे पास गति थी.”
बारिश से प्रभावित 2019 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को 18 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. दो दिन तक चले मुकाबले के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को 239/8 के स्कोर पर रोका. जबकि मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 221 रन पर ढेर हो गई.
इतना ही नहीं, शास्त्री ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में हार की तुलना 1987 विश्व कप से की थी, जहां भारत इंग्लैंड के खिलाफ हार गया था. शास्त्री कपिल देव की कप्तानी वाली उस भारतीय टीम का हिस्सा थे.
उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में 87 विश्व कप सेमीफाइनल में, मुझे लगता है कि हमारे पास 83 से बेहतर टीम थी जो कलकत्ता में फाइनल जीत सकती थी. इसलिए वो सेमीफाइनल हार दुखी करती है.