- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former cricketer Andy Roberts criticized Shimron Hetmyer for withdrawing from England tour for fear of Covid-19
कोविड-19 के डर से इंग्लैंड दौरे से हटने के लिए हेटमायर की आलोचना हुई
पूर्व क्रिकेटर एंडी रॉबर्ट्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने पर शिमरोन हेटमायर की आलोचना की।
Published On Jun 27, 2020, 03:03 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2020, 03:03 PM IST
शिमरोन हेटमायर (IANS)
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण इंग्लैंड के दौरे से हटने का फैसला करने वाले बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की आलोचना की।
सीनियर बल्लेबाज डेरेन ब्रावो के साथ हेटमायर ने इंग्लैंड दौरे से हटने का फैसला किया जिसकी वजह से रोजर हार्पर की अगुवाई वाली चयन समिति को आखिरी मिनट में टीम में बदलाव करना पड़ा।
रॉबर्ट्स ने माइकल होल्डिंग के यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘वो बल्लेबाजी का अभिन्न अंग होते। जब तब हम उसकी बल्लेबाजी को नापसंद नहीं करते तब तक वो टीम के भविष्य का बल्लेबाज है। किसी को हेटमायर को ये बात समझानी होगी कि आप पवेलियन में बैठकर रन नहीं बना सकते।’’
सुरेश रैना ने इस साथी क्रिकेटर का फीमेल लुक देख पत्नी को छोड़ कॉफी पर जाने का दे डाला ऑफर
तेज गेंदबाजी में 70 और 80 के दशक में रोबर्ट्स के जोड़ीदार रहे होल्डिंग ने भी दोनो बल्लेबाजों के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
रोबर्ट्स ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने पर विश्वास रखते है और उनके लिए क्षेत्ररक्षकों के बीच में खेल कर रन बनाना चुनौती की तरह होगा।”