• Home
  • News
  • Former cricketer Marcus Trescothick appointed as the batting coach of England cricket team.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने पूर्व खिलाड़ी मार्कस ट्रेस्कॉथिक

ईसीबी ने जॉन लुईस को इंग्लैंड टीम का गेंदबाजी कोच और पूर्व स्पिनर जीतन पटेल को स्पिन गेंदबाजी कोच के स्थाई पद पर नियुक्त किया गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 01, 2021, 04:01 PM IST

Published On Mar 01, 2021, 04:01 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2021, 04:01 PM IST

मार्कस ट्रेस्कॉथिक (Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी मार्कस ट्रेस्कॉथिव को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने छह साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान इंग्लैंड के लिए कुल 10,000 रन बनाए हैं।

ग्लॉस्टरशायर के पूर्व सीमर जॉन लुईस को इंग्लैंड टीम का गेंदबाजी कोच बनाया है। जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जीतन पटेल को स्पिन गेंदबाजी कोच के स्थाई पद पर नियुक्त किया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इन नई नियुक्तियों के बारे में बात करते हुए ईसीबी के परफॉरमेंस डॉयरेक्टर मो बोबट ने कहा, “एक लंबी प्रक्रिया के बाद हमने जिन लोगों को इन पदों पर नियुक्त किया है, हम उनकी क्षमता को लेकर काफी उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “मार्कस, जॉन और जीतन ने उच्चतम स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और भविष्य के लिए बहुत सारी संभावनाएं भी दिखाई हैं। हमारे मौजूदा फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ अब हमारे पास एक मजबूत विशेषज्ञ कोचिंग टीम का अनुभव है।”

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह उमेश यादव को मिल सकता है मौका

बोबट ने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में, हम अपने खिलाड़ियों के पूल को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं, जो इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में इस तरह की बेंच स्ट्रेंथ ने हमें घर और बाहर दोनों फॉर्मेट्स में सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाया है।”

उन्होंने कहा, “ये कोचिंग समूह इस बेंच स्ट्रेंथ को और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा, जिससे हमें समय के साथ सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। हम अपने कोचिंग स्टाफ की गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध और सम्मानित होना चाहते हैं।”

Editor's Pick