युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला ?
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद योगराज का जमकर विरोध हो रहा था और उनके खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही थी.
Published On May 14, 2026, 08:43 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2026, 08:43 PM IST
Yograj Singh
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. चंडीगढ़ पुलिस ने एक वेब सीरीज़ के वायरल वीडियो क्लिप में महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मचे बवाल के बाद यह कार्रवाई की है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत एक FIR दर्ज की गई है. यह पूरा मामला एक ऐसे क्लिप से जुड़ा है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद योगराज का जमकर विरोध हो रहा था और उनके खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही थी.
वेब सीरीज से जुड़ा है यह क्लिप
वेब सीरीज Lukkhe के एक वायरल क्लिप को लेकर यह बवाल मचा है. इस वेब सीरीज में योगराज सिंह ने अभिनय किया है. वेब सीरीज में योगराज सिंह महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी शिकायत की है.
वकील उज्जवल भसीन ने दर्ज कराई थी शिकायत
वकील उज्जवल भसीन ने चंडीगढ़ SSP को शिकायत पत्र देकर योगराज सिंह, सीरीज के निर्देशक हिमांक गौर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पंजाब महिला आयोग ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है.
वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा ईनाम, श्रीलंका सीरीज के लिए चुने गए, प्रियांश को भी मौका
कई फिल्मों में योगराज ने किया है काम
योगराज सिंह 1980 के दशक के भारतीय क्रिकेटर हैं. वह क्रिकेट करियर के खत्म होने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 40 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने हिंदी फिल्म भाग मिल्खा भाग में अभिनय किया था. वह पंजाबी सिनेमा के वेटरन कैरेक्टर आर्टिस्ट माने जाते हैं.