पूर्व दिग्गजों ने मैनचेस्टर की धीमी पिच पर उठाए सवाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच की पिच को पूर्व क्रिकेटरों ने धीमी बताया।
Published On Jul 10, 2019, 12:22 PM IST
Last UpdatedJul 10, 2019, 12:22 PM IST
मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (IANS)
पूर्व क्रिकेटरों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना की।
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर फैसला किया लेकिन धीमी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक कीवी टीम ने 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 97 गेंद में 67 रन बनाए जबकि र\स टेलर 85 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने ट्विटर पर पिच की आलोचना की। वॉ ने कहा, ‘‘ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच अच्छी नहीं थी। काफी धीमी थी। यदि न्यूजीलैंड 240 रन बना लेता है तो मैच बराबरी का होगा।’’
‘इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जरूर खेलेंगे पीटर हैंड्सकॉम्ब’
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मार्क बूचर ने कहा, ‘‘इस विश्व कप में पिचें कचड़े की तरह रही है। इसमें आखिर के पांच ओवर रोमांचक हो सकते हैं लेकिन बाकी 95 ओवर बेहद खराब।’’
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम फोवलेर ने कहा, ‘‘ विश्व कप सेमीफाइनल की विकेट कितनी बेकार थी।’’ आईसीसी ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि मैदानकर्मियों को धीमी पिचें बनाने के निर्देश दिये गए थे।
आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमने आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये सर्वश्रेष्ठ पिचें बनाने के निर्देश दिए हैं। ये वनडे क्रिकेट के लिए इंग्लैंड के हालात में सर्वश्रेष्ठ पिच थी। आईसीसी किसी टीम को लाभ या नुकसान पहुंचाने के लिये किसी तरह के निर्देश नहीं देती है।’’