×

इंग्‍लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एलन ओकमैन का निधन

ओकमैन ने 538 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 26.17 की औसत से कुल 21, 800 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 6, 2018 7:15 PM IST

इंग्‍लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एलन ओकमैन का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। ओकमैन उस इंग्लिश टीम का हिस्‍सा रहे हैं जिस टेस्‍ट मैच में जिम लेकर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कुल 19 विकेट लिए थे।

ये टेस्‍ट मैच ओल्‍ड ट्रेफर्ड में 1956 में खेला गया था। इस मैच में उन्होंने 5 शानदार कैच लपके थे। एलन ओकमैन का जन्म 20 अप्रैल 1933 को ससेक्स के हेस्टिंग्स में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।

ओकमैन ने 538 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 26.17 की औसत से कुल 21, 800 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 22 शतक व 101 अर्धशतक लगाए। वहीं उन्‍होंने 594 कैच भी पकड़े हैं। उन्होंने फर्स्‍टक्‍लास मैचों में कुल 736 विकेट भी हासिल किए हैं।

साल 1970 में ओकमैन ने वारविकशॉयर के खिलाफ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की। उन्‍हें 1972 तक इस काउंटी टीम का कार्यभार दिया गया।

एलन ओकमैन ने 17 लिस्ट ए के मैचों में 21.33 की औसत से 320 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। ओकमैन ने 1947 से 1968 तक ससेक्स काउंटी क्‍लब के लिए कुल 22 साल तक क्रिकेट खेला।