add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI ने उठाया कदम, गुजरात के पूर्व डीजीपी Shabbir Hussain को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

शब्बीर हुसैन एस खंडवावाला दिसंबर 2010 में गुजरात के डीजीपी पद से रिटायर हुए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 5, 2021 12:20 PM IST

गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन एस खंडवावाला भारतीय क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के नये प्रमुख होंगे जो अजित सिंह की जगह लेंगे. राजस्थान के पूर्व डीजीपी सिंह अप्रैल 2018 में पद पर काबिज हुए थे और उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया. उन्होंने पीटीआई को इसकी पुष्टि की कि वह अगले प्रमुख की मदद के लिये कुछ दिन काम जारी रखेंगे.

वहीं 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी खंडवावाला को नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले इस पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े फख्र की बात है कि मैं बीसीसीआई का हिस्सा बन रहा हूं जो दुनिया में सबसे अच्छा क्रिकेट संगठन है. सुरक्षा मसलों पर मेरे अनुभव का फायदा मुझे इस काम में मिलेगा.’’

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वह दिसंबर 2010 में गुजरात के डीजीपी पद से रिटायर हुए थे. उसके बाद दस साल से एस्सार समूह के सलाहकार हैं. वह केंद्र सरकार की लोकपाल सर्च समिति के भी सदस्य रहे. वह बुधवार को चेन्नई जायेंगे. इससे पहले उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे भी देखा था. इस बार बीसीसीआई ने इस पद के लिये आवेदन नहीं बुलाये थे.